Aadhaar card:- किसी दुकान से सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक खाता खोलने तक, हर जगह आपको आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज़ है जिसका उपयोग आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है। इसलिए आपको अपना आधार कार्ड समय-समय पर अपडेट रखना चाहिए।
बच्चों से लेकर बड़ों तक के लोगों के लिए आधार कार्ड का महत्व बढ़ता जा रहा है, क्योंकि यह सरकारी योजनाओं में भी आवश्यक होता है। UIDAI ने एक विंडो खोली है, जिसके माध्यम से आप अपना आधार मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। दरअसल् आधार कार्ड की वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in/) पर हमें डॉक्यूमेंट या आधार कार्ड अपडेट की सेवा मुफ्त दी जा रही है।
आधार कार्ड अपडेट करने की अंतिम तिथि
My Aadhaar पोर्टल पर आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। 14 जून 2024 के बाद, आपको शुल्क का भुगतान करके आधार कार्ड के लिए अपनी पहचान और पते के प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट करना होगा।
आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया
आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- UIDAI की वेबसाइट पर लॉग इन करें:- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (www.uidai.gov.in) और अपने आधार नंबर/वर्चुअल आईडी और OTP के साथ लॉगिन करें।
- अपडेट करने का विकल्प चुनें:- “मेरा आधार” सेक्शन में जाएं और “आधार अपडेट (Online)” विकल्प चुनें।
- अपडेट करने का प्रकार चुनें:- आपको अपडेट करने का प्रकार चुनने के लिए विकल्प दिखाया जाएगा, जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि। आप उस विकल्प को चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
- डेटा एंटर करें:- अपडेट करने के लिए आवश्यक डेटा दर्ज करें, जैसे नया नाम, पता, मोबाइल नंबर, आदि।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें:- आपको अपडेट किए गए जानकारी के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे पत्र प्रमाण, जन्मतिथि प्रमाण, पता प्रमाण, आदि।
- सबमिट करें:- अपडेट की गई जानकारी को सत्यापित करने के बाद, सबमिट या अपडेट करें।
- URN (Update Request Number) प्राप्त करें:- अपडेट की गई जानकारी के लिए एक URN प्राप्त होगा, जिसका उपयोग अपडेट की स्थिति का ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Anganwadi Bharti 2024: आंगनबाड़ी में निकली 24000 पदों पर ओपन भर्ती, 26 अप्रैल से पहले करें आवेदन
इस तरह, आप आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। यदि आपको अपडेट करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप UIDAI के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं।
घर बैठे अपना आधार कार्ड प्राप्त करें
आप uidai.gov.in या https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricPV के माध्यम से आधार नंबर, वर्चुअल आईडी, या नामांकन आईडी का उपयोग करके 50 रुपए का मामूली शुल्क देकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। आधार पीवीसी कार्ड भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा आपके आधार में दर्ज पंजीकृत पते के माध्यम से आपके निवास स्थान तक पहुंचा दिया जाता है। हम आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी पसंद आई होगी। एवं इस तरह की अन्य खबरों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे हैं।
यह भी पढ़ें – IPL 2024: प्लेऑफ़ में इन टीमों की जगह हुई पक्की, देखिये प्लेऑफ में जाने के लिए कितने पॉइंट्स जरूरी