सरकारी कर्मचारी: महंगाई भत्ता 50% होने के बाद अन्य भत्तों में हुई 25 % तक वृद्धि, अगले महीने से इतना बढ़ कर मिलेगा वेतन

सरकारी कर्मचारी: केंद्र सरकार की तरफ से पिछले महीने मार्च 2024 में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 फीसदी तक पहुंचाया गया था जिसके बाद से कर्मचारियों के साथ-साथ सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CPRF) और इंडियन टिबेट बॉर्डर पुलिस (ITBP) के कर्मचारियों को भी बड़े हुए 50 फीसदी महंगाई भत्ते के लाभ से परिचित कराया जा रहा है। बता दें केंद्र के सभी कर्मचारियों को पहले 46 महंगाई भत्ता प्राप्त होता था। 

वहीं कर्मचारियों और पेंशनधारियों के साथ-साथ CPRF और ITBP कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 50 फीसदी पहुंचने से उनको मिलने वाले अन्य कई भत्तों में भी 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का लाभ उनको मिलने वाला है। कर्मचारियों को मिलने वाले इन बड़े हुए भत्तों के लाभ से उनकी सैलरी में भी बड़ा उछाल देखने को मिलने वाला है। 

सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CPRF) के कर्मचारियों को मिलेगा इन बढ़े हुए भत्तों का लाभ 

  • CPRF कर्मचारियों को पहले ₹2250 महीना चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस मिलता था पर अब महंगाई भत्ता 50 % होने पर इनके चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस में 25% की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद कर्मचारियों को अब ₹2812.50 भत्ता मिलेगा। 
  • दिव्यांग चाइल्ड के लिए अब कर्मचारियों को ₹2650 चाइल्ड एजुकेशन भत्ता मिलेगा। 
  • कर्मचारियों को पहले हॉस्टल सब्सिडी ₹6700 महीना मिलती थी जो अब बढ़ोतरी के बाद ₹8437.50 महीना हो गई है। 
  • नर्सिंग अलाउंस ₹7200 महीने से बढ़कर ₹9000 महीना मिलेगा। 
  • राजपत्रित अधिकारी को ड्रेस अलाउंस के लिए ₹20000 साल का भत्ता मिलता था पर अब उन्हें सालाना ₹25000 भत्ता मिलेगा। 
  • नर्सिंग पर्सनल ड्रेस अलाउंस ₹1800 महीने से बढ़कर ₹2250 महीना मिलेगा। 
  • बाल कटाई भत्ता ₹4 महीने से बढ़कर ₹56.25 महीना मिलेगा। 
  • पीजी अलाउंस ₹1687.50 महीने से बढ़कर ₹2812.50 महीना मिलेगा। 
  • वार्षिक भत्ता ₹1687.50 से बढ़कर ₹2812.50 महीना मिलेगा। 
  • साबुन भत्ता मिलेगा 56.25 महीना। 
  • कैश हैंडलिंग भत्ता 5 लाख होने पर ₹875 और 5 लाख रुपए से अधिक होने पर ₹1250 मिलेगा। 

इंडियन टिबेट बॉर्डर पुलिस (ITBP) के कर्मचारियों को मिलेंगे यह लाभ 

  • चाइल्ड एजुकेशन भत्ता 25 फीसदी की वृद्धि के साथ ₹2812.50 महीना मिलेगा। 
  • दिव्यांग चाइल्ड को ₹2650 महीना भत्ता मिलेगा। 
  • राजपत्रिक अधिकारी का सालाना ड्रेस अलाउंस ₹25000 रहेगा। 
  • कर्मचारियों को अब वृद्धि के साथ हॉस्टल सब्सिडी ₹8437.50 मिलेगी। 
  • नर्सिंग अलाउंस वृद्धि के साथ ₹9000 महीना मिलेगा। 
  • HPCA और PCA भत्ता 25 फीसदी की वृद्धि के साथ मिलेगा। 
  • R1H3 के लिए लेवल 8 को ₹5125 महीना और लेवल 9 को ₹6625 महीना मिलेगा। 
  • पीजी अलाउंस ₹1687.50 महीने से बढ़कर ₹2812.50 महीना मिलेगा। 
  • कर्मचारियों का वार्षिक भत्ता ₹1687.50 महीने से बढ़कर ₹2812.50 महीना मिलेगा। 
  • अधिकारियों का उड़ान भत्ता R1H3 के अंतर्गत लेवल 9 से अधिक की स्थिति में ₹31250 महीना मिलेगा। 
  • कैश हैंडलिंग अलाउंस 5 लाख होने पर ₹875 और 5 लाख से अधिक होने पर ₹1250 मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें –  MP Board 2024: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, देखें 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले छात्रों की सूची 

Author

Leave a Comment

Your Website