मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट के विकास के लिए 20 करोड रुपए की धनराशि विकास कार्य में लगाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा जारी कर दी है। और मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के विकास के लिए मंजूरी दे दी है। चित्रकूट के अलावा उज्जैन और जबलपुर का भी विकास किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट का विकास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी मंत्रिमंडल की बैठक में फैसले को मंजूरी दे दी है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार अधिक से अधिक बजट चित्रकूट के विकास में लगाएगी। चित्रकूट के अलावा उज्जैन और जबलपुर का भी विकास किया जाएगा।
चित्रकूट का विकास करेगी मध्य प्रदेश सरकार
मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि अयोध्या के तर्ज पर चित्रकूट का विकास इसलिए किया जा रहा है कि प्रभु श्री राम और माता सीता जी ने वनवास के दौरान चित्रकूट में बहुत लंबा समय बिताया और चित्रकूट एक ऐसी जगह है। जहां पर प्रभु श्री राम के वनवास के दौरान बहुत सारी यादें हैं।
भारतवर्ष में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए इस जगह का ऐतिहासिक महत्व है। जिस प्रकार से अयोध्या का विकास किया गया है। ठीक उसी प्रकार से मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि चित्रकूट का विकास करना भी जरूरी है। इसीलिए मध्य प्रदेश सरकार चाहती है कि चित्रकूट का विकास प्रभु श्री राम और माता सीता के स्मरण में किया जाएगा। जो कि मध्य प्रदेश के लिए बहुत बड़ी गर्व की बात है।
मध्य प्रदेश में राम वन गमन मार्ग के लिए 20 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि चित्रकूट राम वन गमन मार्ग पर जितने भी स्थान है। सभी स्थानों का विकास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने बताया कि चित्रकूट को भी अयोध्या की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। चित्रकूट के विकास के लिए अलग-अलग जगह पर रोपवे स्थापित किए जाएंगे। बता दे कि लोक निर्माण विभाग के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड के माध्यम से यह मार्ग बनाए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें – जानिये क्यों मध्यप्रदेश योजनाओं के बदले जा रहे हैं नाम, सीएम योजनाओं को किया पीएम योजनाओं में किया कन्वर्ट
राम वन गमन मार्ग के लिए चार रोपवे स्थापित होंगे
मध्यप्रदेश में चित्रकूट के विकास के लिए सड़कों के साथ-साथ रोपवे भी बनाए जाएंगे। कुल मिलाकर राम वन गमन मार्ग के लिए चार रोपवे बनाए जाएंगे। जिसमें की दो रोपवे जबलपुर में बनाए जाएंगे। इसके अलावा उज्जैन और सागर में अलग-अलग रोपवे स्थापित होंगे। क्योंकि चित्रकूट का विकास तभी होगा जब सड़क अच्छी होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार चाहती है कि चित्रकूट आने वाले लोगों के लिए रास्ते पूरी तरह से व्यवस्थित होने चाहिए।
जिससे कि लोगों को आसानी हो, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार चाहती है कि सड़कों के साथ-साथ रोपवे बनाना भी बहुत जरूरी है। ताकि चित्रकूट का विकास संपूर्ण रूप से किया जाए। ताकि प्रभु श्री राम और माता सीता जी की वनवास के दौरान समय बिताया था। उस स्थान को लोग देखें और अच्छे से इस स्थान का भ्रमण कर सके। इन सभी स्थानों का प्रदेश सरकार विस्तार से विकास करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें – मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं को काम न मिलने पर भी मिलेगा 4000 रुपये, जल्दी जुड़वा लो अपना नाम