MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाया गया था जिसके बाद कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता 42 फ़ीसदी से बढ़कर 46 तक पहुंच गया था। वहीं इसके बाद वित्त विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए थे परंतु मध्य प्रदेश नगर निगम की तरफ से इस संबंध में कोई पुख्ता घोषणा नहीं की गई थी।
लेकिन अब मध्य प्रदेश के भोपाल नगर निगम की तरफ से प्रदेश के विनयमित कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी की घोषणा कर दी गई है जिसके मुताबिक कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को बड़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2023 की नई दरों के आधार पर प्राप्त होगा, इसके साथ ही कर्मचारियों को पिछले बकाया एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।
भोपाल नगर निगम नगर जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश में लागू लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता के पहले ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि उसे पूर्व के महंगाई भत्ते 42% से बढ़ाकर 46% किया गया था जिसके बाद इस संबंध में मध्य प्रदेश वित्त विभाग की तरफ से आदेश भी जारी किए गए थे पर नगर निगम की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिसको लेकर 19 अप्रैल शुक्रवार को नगर निगम के विनयमित कर्मचारियों की तरफ से नगर निगम भोपाल आयुक्त से महंगाई भत्ते को जल्द से जल्द प्रदेश में लागू करने की मांग की गई जिसके बाद नगर निगम आयुक्त की तरफ से प्रदेश के नगर निगम विनयमित कर्मचारियों के बड़े हुए महंगाई भत्ते को लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण में लापरवाही के चलते 2 अधिकारी निलंबित, देखें पूरा मामला
मई में मिलेगा DA का लाभ
भोपाल नगर निगम के नियमित कर्मचारियों द्वारा की गई मांग के बाद नगर निगम आयुक्त की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को प्रदेश में लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं जिसके मुताबिक कर्मचारियों को मई से बड़े हुए 60 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। नई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू की जाएगी जिससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा।
तीन किस्तों में होगा एरियर का भुगतान
मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का पिछले 9 महीने का एरियर बकाया चल रहा था जिसके भुगतान के आदेश भी विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 की नई दरों के आधार पर 9 महीने के एरियर का भुगतान तीन समान किस्तों में मई, जून और जुलाई में किया जाएगा कर्मचारियों को एरियर मिलने पर हर महीने उनकी सैलरी में ₹1500 की वृद्धि होगी।
इसे भी पढ़ें – गैस सिलेंडर की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानियें आज से क्या है नई कीमतें