केंद्र सरकार की तरफ से हर साल दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइस करते हुए बढ़ाया जाता है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन करते हुए उसमें वृद्धि मार्च या सितंबर/अक्टूबर के महीने में की जाती है। वहीं इस वर्ष 2024 में भी केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में वृद्धि पिछले महीने मार्च की शुरुआत में की गई थी।
मार्च में बड़ा था महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पिछले महीने मार्च में केंद्र सरकार द्वारा चार विधि बढ़ाया गया था बता दें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करके उसे पूर्व के 46 फीसदी महंगाई भत्ते से बढ़ाकर 50 वृद्धि किया गया है।
1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिलता है एरियर का लाभ
केंद्र सरकार की तरफ से हर साल एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और एरियर में वृद्धि का लाभ मिलता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को एरियर में वृद्धि का लाभ साल में दो बार जनवरी और जुलाई के महीने में मिलता है। वहीं बता दें केंद्रीय कर्मचारियों के DA और एरिया में वृद्धि होने से उनके मूल वेतन में भी वृद्धि हुई है।
DA बढ़ने के बाद भी नहीं हुई सैलरी में वृद्धि
केंद्र सरकार की तरफ से घोषणा करते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि करके उसे 46 फीसदी से 50 फीसदी किया गया है जिसके बाद से कर्मचारियों को बहुत उम्मीदें थी कि इस वृद्धि से उनकी मूल वेतन में भी भारी वृद्धि होगी और उन्हें मार्च के महीने की सैलरी बढ़ी हुई मिलेगी पर कर्मचारियों की यह उम्मीद धरी की धरी रह गई और उन्हें मार्च की सैलरी भी पिछले महीनों की सैलरी की तरह ही मिली।
इसे भी पढ़ें – लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त बढ़कर आएगी खाते में, देखें इस दिन जारी होगी राशि
कर्मचारी कर रहे अप्रैल का बेसब्री से इंतजार
महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद कर्मचारी यह सपने सजाए बैठे थे कि उन्हें मार्च की सैलरी बढ़ोतरी के साथ मिलेगी पर इस बढ़ोतरी का लाभ सभी केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिला सिर्फ कुछ कर्मचारियों को ही मार्च की सैलरी वृद्धि के साथ प्राप्त हुई है। वहीं कुछ कर्मचारियों को मार्च की सैलरी पिछले माह फरवरी के बराबर ही मिला इसलिए अब कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार है अप्रैल के महीने में आने वाली सैलरी का क्योंकि उन्हें फिर उम्मीद है कि अबकी बार सैलरी बढ़ोतरी के साथ आएगी।