मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी अपने कार्यकाल का 100 दिन पूरा कर चुके है। इस बीच उन्होंने राज्य की जनता के हित में कई अहम फैसले लिए और हाल ही में महाशिवरात्रि और होली के त्यौहार के चलते समय से पहले लाड़ली बहना योजना की राशि भी अंतरित की। और आज मुख्यमंत्री जी ने होलिका दहन के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
मध्य प्रदेश की जनता को मिल रही सौगातें
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाड़ली बहनों को 11 वीं किस्त की राशि अंतरित की गई ताकि आगामी होली के त्यौहार के खर्चें बहनों को अपनी जेब से न करना पड़े। इसके साथ ही राज्य के किसानों, युवाओं, छात्राओं और सरकारी कर्मचारियों को भी सौगातें मिल रही हैं। जिनके बारे में हम यहां जानने वाले हैं। इसके साथ ही होलिका के पावन पर्व पर सीएम मोहन यादव जी ने राज्य की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिस पर भी हम एक नज़र डालने वाले हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होलिका पर्व की दी बधाई
सोशल मीडिया X पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने पोस्ट साझा कर राज्य की जनता को होलिका के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी ने लिखा कि “श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के पावन पर्व होलिका की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नकारात्मकता अग्नि में समाहित हो और आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रकाश से आलोकित हो।”
श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के पावन पर्व होलिका की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नकारात्मकता अग्नि में समाहित हो और आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रकाश से आलोकित हो।#HolikaDahan pic.twitter.com/XUtSdj3GEn
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 24, 2024
इसे भी पढ़ें – PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के लिए इन बैंकों में करें आवेदन, और पाएं 2 से 6 लाख रुपये
राज्य की जनता को मिला उपहार
सीएम मोहन यादव ने हर एक वर्ग के हित में फैसले लिए है और लोकसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारियों, छात्राओं, किसानों, लाड़ली बहनों को उपहार दिया। होली से ठीक पहले मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया। जिससे सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करने से ठीक पहले राज्य के किसानों के हित में फैसला लिया था और असमय ओलावृष्टि और फसलों को हुए नुकसान हेतु मुआवजा राशि देने का ऐलान किया गया इसके साथ ही गेहूं-धान पर MSP देने का वादा भी किया गया। और गेहूं की सरकारी खरीद पर 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस किसानों को देने का फैसला लिया। जिससे किसान भाइयों की अतिरिक्त आय में वृद्धि होगी। सीएम मोहन यादव के इस फैसले से किसान पक्ष बहुत खुश है।
राज्य के युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे है और युवाओं के कौशल एवं तकनीकी विकास हेतु पीएम कौशल विकास योजना और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना जैसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। 10वीं और 12वीं कछाओं के छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए फ्री लैपटॉप और मुख्यमंत्री बालिका बालक स्कूटी योजना भी शुरु की गई है। और राज्य की लाडली बहनों को लगातार उपहार दिए जा रहे हैं। और जल्द ही आवास योजना और लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरु किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश, 1 अप्रैल 2024 से होगा शिक्षण सत्र का शुभारंभ