केंद्र में कांग्रेस ने एक नए न्याय पत्र जारी किया जिसकी प्रतिक्रिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने की है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं चुना है। लेकिन इसके लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और केंद्र में कांग्रेस ने इसे “न्याय पत्र” का नाम किया है। इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने अपनी प्रतिक्रिया जताई है।
कांग्रेस के द्वारा जारी न्याय पत्र को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने अपनी प्रतिक्रिया जताई है। इस प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री जी ने बताया है कि कांग्रेस खुद ही अन्याय के पहाड़ पर हमेशा से बैठी हुई है। और वह देश के गरीब मजदूर, बेरोजगार युवाओं, किसानों और भी अन्य वर्ग के लोगों के साथ हमेशा से कांग्रेस अन्याय करती आई है। तो कांग्रेस के मुंह से न्याय शब्द सोभा नहीं दे रहा है। इस बात को लेकर मोहन यादव जी ने अपनी प्रतिक्रिया भली भांति जता दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने बताया कि कांग्रेस के जितने भी बड़े नेता हैं। और भी अन्य गठबंधन के सभी लोग अपने परिवार से बाहर किसी की हिस्सेदारी बर्दाश्त नहीं करते हैं। कांग्रेस ने कहां-कहां अन्याय नहीं किया है। कौन से घोटाले कांग्रेस के द्वारा नहीं किए गए उन्होंने गरीबों के साथ, किसानों के साथ, मजदूरों के साथ इसके अलावा अन्य वर्ग के साथ भी घोटाले किए हैं। कांग्रेस ने किसी का भी कोई पैसा उनके हक में या उनके खाते में नहीं जाने दिया।
यह भी पढ़ें – CM Ladli Behna Yojana: एक साथ मिली दोगुनी ख़ुशी, 11वीं किस्त डलने के बाद जारी हुई ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट
मुख्यमंत्री जी ने योजनाओं पर चर्चा की
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने यह भी कहा कि आज अगर आप प्रदेश में एक नज़र डालेंगे तो हमारे द्वारा हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। उदाहरण के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमने लाड़ली बहना योजना के अलावा कई योजनाएं चलाई है। जिसके द्वारा महिलाओं को भरपूर लाभ मिल रहा है। गरीब मजदूरों के लिए अलग से योजनाएं शुरू की है। किसानों के लिए केंद्र सरकार के अलावा यहां पर राज्य सरकार की भी योजनाएं निरंतर रूप से चल रही है। बेरोजगार युवाओं के लिए भी योजनाओं का संचालन किया गया है।
इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं को भी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। तो इस प्रकार से मुख्यमंत्री जी ने बताया कि हमारे द्वारा हर वर्ग को आज प्रदेश में सुरक्षा प्रदान की गई है। यदि कोई किसी कारण से योजना से वंचित रह जाता है। तो उसको पुनः योजना से जुड़ने के लिए मौका दिया जाता है। हमारे द्वारा गरीब परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता दी जा रही है और प्रदेश में लोग बढ़ चढ़कर योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें – CM Ladli Bahna Yojna: अगर आपके खाते में भी नहीं आई 11वीं किस्त, तो आज ही करें ये काम