भारतीय पुरस्कार जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि भारत के वह पुरस्कार जिन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार द्वारा नागरिकों को जाति, धर्म, लिंग, व्यवसाय/पद आदि की परवाह किए बिना विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देके देश का गौरव बढ़ाने के लिए नागरिकों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत रत्न’ है। इस प्रकार से अब तक कितने लोगों को सम्मानित किया गया एवं भारत के अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार कौन-कौन से हैं आदि की संपूर्ण जानकारी विस्तार में इस आर्टिकल में बताई गई है।
भारत में कितने राष्ट्रीय पुरस्कार हैं?
भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले नागरिकों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है, जिनमें से कुछ प्रमुख पुरस्कार यह हैं :-
- भारत रत्न
- परमवीर चक्र
- पद्म सम्मान
- शौर्य चक्र
- अशोक चक्र
भारत रत्न
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो कि किसी भी नागरिक को कला, साहित्य, विज्ञा, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में विशेष राष्ट्रीय सेवा करने के लिए बिना जाति, धर्म, लिंग, व्यवसाय की परवाह किए दिया जाता है। भारत में इस सम्मान की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
परमवीर चक्र
‘परमवीर चक्र’ भारत का सर्वोच्च सैन्य वीरता सम्मान है। यह सम्मान देश के वीर जवानों को जमीन, समुद्र अथवा आकाश में शुगमन का मुकाबला करते हुए शौर्य के कारनामों के लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।
पद्म सम्मान
‘पद्म सम्मान’ कल, साहित्य, शिक्षा, खेल, मेडिसिन, सामाजिक कार्य और विज्ञान आदि के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने पर नागरिकों को मिलता है। पद्म सम्मान को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है- पहले वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग
शौर्य चक्र
‘शौर्य चक्र’ भारत के सैनिक और असैनिक वीरों को शौर्य की कारनामों को करने के लिए प्रदान किया जाता है, इसमें किसी प्रकार की लड़ाई या मुकाबला शामिल नहीं है। शौर्य चक्र को कांसे से बनाया गया है जो की गोल आकार का होता है।
अशोक चक्र
‘अशोक चक्र’ पुरस्कार से भारत के सैनिकों अथवा असैनिकों को असाधारण वीरता, सूरता, बलिदान के लिए सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा शांति के समय प्रदान किया जाने वाला ऊंचा वीरता सम्मान है।
भारत में कितने प्रकार के पुरस्कार है?
भारतीय पुरस्कारों को भारत सरकार द्वारा बिना किसी जाति, धर्म, लिंग, आयु अथवा व्यवसाय की परवाह किए प्रदान किया जाता है। मुख्य रूप से भारतीय पुरस्कारों को चार श्रेणियां में विभाजित किया गया है, जो कि इस प्रकार है :-
- नागरिक पुरस्कार
- वीरता पुरस्कार
- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
- साहित्य पुरस्कार
इसे भी पढ़ें – भारत रत्न क्या है और यह किसे दिया जाता है? भारत रत्न से सम्मानित महान व्यक्तियों की सूची
भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है
भारत का सबसे बड़ा नंबर एक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ है। इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या योगदान करने के लिए भारतीय और गैर भारतीय नागरिकों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
मृत्यु के बाद दिया जाने वाला अथवा सर्वोच्च 11 पुरस्कार
‘भारत रत्न’ पहला भारत का राष्ट्रीय सम्मान है जो की मृत्यु के बाद भी महान हस्तियों दिया जाता है। शुरुआत से यह प्रावधान नहीं था लेकिन बाद में वर्ष 1955 में यह सम्मान मरणोंप्रान्त देने का प्रावधान जोड़ा गया। भारत रत्न भारत गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो कि उच्चतम स्तर पर असाधारण सेवा अथवा योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है। वर्तमान में अब तक कुल 53 महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
जाने किसे मिला सभी चार नागरिक पुरस्कार
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान भारत के मशहूर शहनाई वादक थे उन्हें 2001 में सभी चार नागरिक पुरस्कारों से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है जो कि- भारत रत्न, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान भारत के पहले ऐसे नागरिक थे जिन्हें इन चार नागरिक पुरस्कारों से नवाज़ा गया।
इसे भी पढ़ें – राम मंदिर की हाइट कितनी है? रामलला की प्रतिमा कितने फुट की है, जाने राम मंदिर से जुड़ी हर छोटी बातें