MGNREGA Wage Rates 2024: केंद्र सरकार ने बढ़ाया मजदूरी दर, 14 करोड़ से अधिक मजदूरों को हुआ फायदा

जितने भी लोग मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे हैं। अब उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी अब बढ़ा दी गई है। सभी राज्यों के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी को बढ़ा दिया गया है। लेकिन जैसा कि सभी को पता है कि अलग-अलग राज्यों में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी अलग-अलग होती है। इस प्रकार मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में भी असमानता देखने को मिल रही है।

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि

केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि करने के लिए घोषणा जारी कर दी गई है। समस्त राज्यों के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी वृद्धि की दरें अलग-अलग की गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरों को बराबर मजदूरी मिलती है। केंद्र सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी को बढ़ाकर 10% की वृद्धि की गई है। पहले यहां मनरेगा मजदूरों को 221 रुपए दिए जाते थे, लेकिन अब उन्हें 243 रुपए दिए जाएंगे।

आचार संहिता लागू होने के कारण मनरेगा मजदूरों की मजदूरी वृद्धि का ऐलान नहीं किया जा सकता

लोकसभा चुनाव के कारण पूरे देश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी वृद्धि को लेकर अधिक कोई ऐलान नहीं किया गया है। जैसे ही मनरेगा मजदूरों की मजदूरी वृद्धि को लेकर नई सूची तैयार होगी। तो इस आधार पर सभी राज्यों के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी सूची को लागू कर दिया जाएगा। और सभी मनरेगा मजदूरों को अपने राज्य के हिसाब से मजदूरी दी जाएगी।

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी आंध्र प्रदेश में 272 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी गई है।

  • अरुणाचल प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 224 रुपए से बढ़ाकर 334 रुपए कर दी गई है।
  • असम में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 238 रुपए से बढ़ाकर 249 रुपए कर दी गई है।
  • बिहार में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 228 रुपए से बढ़ाकर 245 रुपए कर दी गई है।
  • चंडीगढ़ में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 221 रुपए से बढ़ाकर 243 रुपए कर दी गई है।
  • गोवा में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 322 रुपए से बढ़ाकर 356 रुपए कर दी गई है।
  • गुजरात में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 256 रुपए से बढ़ाकर 280 रुपए कर दी गई है।
  • हरियाणा में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 397 रुपए से बढ़ाकर 374 रुपए कर दी गई है।
  • हिमाचल प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 224 रुपए से बढ़ाकर 236 रुपए कर दी गई है।
  • जम्मू और कश्मीर में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 244 रुपए से बढ़ाकर 259 रुपए कर दी गई है।
  • लद्दाख में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 244 रुपए से बढ़ाकर 259 रुपए कर दी गई है।
  • झारखंड में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 228 रुपए से बढ़ाकर 245 रुपए कर दी गई है।
  • कर्नाटक में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 316 रुपए से बढ़ाकर 349 रुपए कर दी गई है।
  • केरल में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 333 रुपए से बढ़ाकर 346 रुपए कर दी गई है।
  • मध्य प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 221 रुपए से बढ़ाकर 243 रुपए कर दी गई है।
  • महाराष्ट्र में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 273 रुपए से बढ़ाकर 297 रुपए कर दी गई है।
  • मणिपुर में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 260 रुपए से बढ़ाकर 272 रुपए कर दी गई है।
  • मेघालय में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 238 रुपए से बढ़ाकर 294 रुपए कर दिए गए हैं।
  • मिजोरम में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 249 रुपए से बढ़ाकर 266 रुपए कर दिए गए हैं।
  • नागालैंड में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 224 रुपए से बढ़ाकर 234 रुपए कर दी गई है।
  • उड़ीसा में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 237 रुपए से बढ़ाकर 256 रुपए कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश में किसानों को गेहूं पर मिलेगा बोनस लेकिन चुकाना होगा सफाई का खर्च, देखें क्या है पूरा मामला

  • पंजाब में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 303 रुपए से बढ़ाकर 322 रुपए कर दिए गए हैं।
  • राजस्थान में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 255 रुपए से बढ़ाकर 266 रुपए कर दिए गए हैं।
  • सिक्किम में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 236 रुपए से बढ़ाकर 249 रुपए कर दी गई है।
  • तमिलनाडु में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 294 रुपए से बढ़ाकर 319 रुपए कर दिए गए हैं।
  • तेलंगाना में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 272 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी गई है।
  • त्रिपुरा में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 226 रुपए से बढ़ाकर 242 रुपए कर दी गई है।
  • उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 230 रुपए से बढ़ाकर 237 रुपए कर दी गई है।
  • उत्तराखंड में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 230 रुपए से बढ़ाकर 237 रुपए कर दी गई है।
  • पश्चिम बंगाल में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 237 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए कर दी गई है।
  • अंडमान और निकोबार में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 300 रुपए से बढ़ाकर 338 रुपए कर दी गई है।
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 297 रुपए से बढ़ाकर 324 रुपए कर दी गई है।
  • लक्षद्वीप में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 304 रुपए से बढ़ाकर 315 रुपए कर दी गई है।
  • पांडिचेरी में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 294 रुपए से बढ़ाकर 319 रुपए कर दी गई है।

इस प्रकार मनरेगा मजदूरों की हर राज्य के अनुसार मजदूरी अलग-अलग निर्धारित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – CM Ladli Bahna Yojana: 1 अप्रैल नहीं बल्कि इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, अभी करें eKYC अपडेट

Author

Leave a Comment

Your Website