दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री एवं आम आदमी पार्टी सदस्य श्रीमती अतिशा मार्लेना द्वारा बजट 2024 में महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई। इस योजना के माध्यम से दिल्ली में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
महिला सम्मान योजना 2024
महिला सम्मान योजना 2024 के अंतर्गत, दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया है। इस योजना के अनुसार दिल्ली में रहने वाली ऐसी महिलाएं जो की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। यह जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इस प्रकार की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की धनराशि आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाएगी।
महिला सम्मान योजना 2024 के अनुसार 2000 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे 45 से 50 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकता है। इस कदम से न केवल महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया जा रहा है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
महिला सम्मान योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में निवास कर रही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। और दिल्ली सरकार द्वारा योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। और इस योजना के माध्यम से ही 45 से 50 लाख महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस प्रकार योजना का उद्देश्य दिल्ली में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन यापन कर सके उनको अपने निजी खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े। इस प्रकार समाज में महिलाओं का मान सम्मान भी बढ़ेगा। और वे अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। इस प्रकार उनको आगे बढ़ने का मौका भी दिया जाएगा। इसी उद्देश्य के साथ दिल्ली सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
महिला सम्मान योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- उम्मीदवार महिला का आय प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार महिला का आधार कार्ड
- उम्मीदवार महिला का आयु प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार महिला का मूल निवास प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार महिला का बैंक खाता नंबर
- उम्मीदवार महिला के पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्मीदवार महिला का पैन कार्ड
- उम्मीदवार महिला का एक्टिव मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए खुशी का त्यौहार: 30 मार्च को होगी कर्मचारियों की होली, मिलेगी धमाकेदार सैलरी
महिला सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है
के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। केवल अभी इस योजना के लिए सभी को जानकारी दी जा रही है। यदि आप योजना से संबंधित कोई भी अपडेट जानना चाहते हैं। तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://delhi.gov.in/ पर चेक करना होगा। जैसे ही हमें इस योजना से संबंधित कोई भी अधिक जानकारी प्राप्त होती है। तो हम आपको अपनी इस वेबसाइट के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट को समय-समय पर पढ़ना होगा। ताकि हम आपको सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध करा सके।
यह भी पढ़ें – लाड़ली बहना योजना 11वीं किश्त को 5 दिन शेष, 11,750 रुपये महिलाओं के बैंक DBT खाते में हुए जमा