जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारा देश तेजी से पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन की दिशा में बढ़ रहा है। इसके कारण, सभी नागरिकों को इंटरनेट सुविधा का अधिकार होना बहुत आवश्यक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, मुफ्त लैपटॉप योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।
आज हम इस लेख के माध्यम से, मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आदि प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें और इस योजना का लाभ उठाएं।
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना क्या है
Madhya Pradesh मुफ्त लैपटॉप योजना के अंतर्गत, मध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध की जाएगी ताकि वे लैपटॉप खरीद सकें।
यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से प्रदान की है। साथ ही, छात्रों को ₹25000 के प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ नियमित और स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्रों को मिलेगा। इस योजना के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई में सहायता मिलेगी और वे कंप्यूटर के माध्यम से नई चीजें सीख सकेंगे।
मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना के फायदे
- Madhya Pradesh Free Laptop Yojana के तहत, सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ नियमित और स्वाध्यायी छात्रों को मिलेगा। ध्यान दें, Madhya Pradesh Free Laptop Yojana 2024 का लाभ केवल मध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के छात्रों को ही मिलेगा।
- 12वीं की परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने हेतु राशि का वितरण किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत, आर्थिक तंगी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे ताकि वे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठा सकें।
- MP Free Laptop Yojana के तहत प्रदान किए गए लैपटॉप से छात्रों को आगे कई सारे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और वे अपने कौशल को विकसित कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत, छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 के लिए आवश्यक पात्रता
Madhya Pradesh Free Laptop Yojana के तहत, योग्यता हेतु निम्नलिखित शर्ते निर्धारित की गई है:-
- आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है, साथ ही केवल सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं ही इसका लाभ उठा सकते हैं।
- फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्र आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 या उससे कम होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को 75% और जनरल कैटेगरी के छात्रों को 85% न्यूनतम अंकों की आवश्यकता होगी।
- योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल का छात्र होना आवश्यक है।
- आवेदन करने का अधिकार तब होगा जब आप 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होंगे।
यह भी पढ़ें – मोहन यादव ने करोड़ों लाडली बहनों से कहा – साल पूरा होने पर भी बंद नहीं होगी लाडली बहना योजना
मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 का लाभ लेने के लिए छात्रों को निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:-
- पहले, आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, उन्हें होम पेज पर शिक्षा पोर्टल का लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद, उन्हें लैपटॉप के विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद, उन्हें पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसमें उन्हें अपनी पात्रता के लिए आवश्यक जानकारी देनी होगी।
- उसके बाद, उन्हें 12वीं कक्षा का रोल नंबर भरना होगा और “Get Details of Meritorious Student” बटन पर क्लिक करना होगा। अब उनकी पात्रता प्राप्त हो जाएगी।
वैकल्पिक रूप से आप अपने स्कूल शिक्षक की मदद से भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस प्रकार आप आवेदन करके फ्री लैपटॉप योजना का लाभ उठा सकते है। क्योंकि अगर आप मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल में नियमित रूप से छात्र हैं तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें – CM Ladli Bahna Yojana: 4 मई को जारी होगी लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त, सीएम मोहन यादव ने जारी किए निर्देश