मध्य प्रदेश में काफी लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स महंगाई भत्ते बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। हाल ही में मोहन सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की गई। इस बैठक में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी कर दी गई है। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी पिछले कुछ महीनों से लगातार महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करने की आस लगाए बैठे थे और अब लोकसभा चुनाव के पहले सरकार ने अच्छा फैसला सुनाया।
मध्य प्रदेश में बड़े अफसरों का महंगाई भत्ता 50% हुआ
मध्य प्रदेश में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत वृद्धि को लेकर बड़े अधिकारियों की बहुत मौज आ गई है। क्योंकि बड़े अधिकारियों का वेतनमान बहुत ज्यादा होता है। तो महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद उनका वेतनमान भी बहुत अधिक बढ़ जाता है। बता दे कि जो छोटे कर्मचारी होते हैं उनको इतना फायदा नहीं होता है जितना कि बड़े अधिकारियों को होता है।
जितने भी अधिकारी लोक सेवा आयोग या अन्य विभागों में नौकरी कर रहे हैं। उन सभी के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई है। इस प्रकार मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है। और अधिकारियों का महंगाई भत्ता 50% तक बढ़ गया है। इस प्रकार अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बराबर हो गया है।
मप्र के बड़े अधिकारियों और केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बराबर
जैसा कि सभी जानते हैं मध्य प्रदेश में काफी लंबे समय से कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इसी बात को प्रदेश सरकार ने अब मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश में बड़े अधिकारियों का महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू कर दिया गया है। अब प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में अब कर्मचारियों को 1 मार्च 2024 से महंगाई भत्ता बढ़ाकर दिया जाएगा। इस प्रकार अब मध्य प्रदेश राज्य के सरकारी अधिकारियों का महंगाई भत्ता और केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक समान हो गया है।
यह भी पढ़ें – CM Ladli Bahna Yojana: 11वीं किस्त के लिए EKYC हुआ जरुरी, फटाफट घर बैठे करो EKYC
मप्र में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को दिया जाएगा एरियर
मध्य प्रदेश में आप सभी सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को वेतनमान में बढ़ोतरी हो चुकी है। क्योंकि उनका महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ा दिया गया है। इसी के चलते अब प्रदेश में सभी कर्मचारियों को एरियर भी दिया जाएगा। कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को एरियर तीन सामान किस्तों में दिया जाएगा। इसके लिए जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में सभी सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को उनका एरियर भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश में दो महीने के अंदर होगी 1696 प्रयोगशाला शिक्षकों की भर्ती, देखें क्या है पूरा मामला