MP News: मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों को मिली सौगात, बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की गुरुवर को कैबिनेट बैठक हुई इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री जी ने अहम प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजय वर्ग ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी है पैसों की भी कमी नहीं है इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि हम इस बजट का पूरा अच्छे से इस्तेमाल करेंगे और प्रदेश के विकास कार्यों में इन पैसों का फायदा किया जाएगा। मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में रिटायरमेंट कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगात दी गई है।

कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि

मध्यप्रदेश में लंबे समय से सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते वृद्धि को लेकर इंतजार कर रहे थे। तो मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने अब रिटायरमेंट कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का भी ऐलान कर दिया है अब से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 46% DA का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी करते हुए 42 फीसदी से बढ़ाकर इसे 46 फीसदी कर दिया है जो कि एक जुलाई 2023 से लागू होगा। 

मध्यप्रदेश में धार्मिक क्षेत्र का होगा विकास

मध्य प्रदेश में धार्मिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई चित्रकूट क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इसके लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। उज्जैन और ओमकारेश्वर के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की जानकारी दी गई। जैसे कि हवाई सुविधा, बुनियादी ढांचा की सुविधा और योजनाओं पर काम किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

मध्य प्रदेश में जो रिटायर्ड कर्मचारी विश्वविद्यालय सेवा से सेवानिवृत हो चुके हैं। उनका सातवां वेतनमान दिया जाएगा। उन सेवानिवृत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में अभी इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है कि प्रदेश में सरकरी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कितनी प्रतिशत की जाएगी। पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का प्रस्ताव जारी कर दिया गया है। जो कि प्रदेश भर के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की बात है।

इसे भी पढ़ें –   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिए 7 बड़े फैसले, किसानों और सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे ये फायदे

Author

Leave a Comment

Your Website