मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2024 से सभी स्कूलों में नए शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है। इसके लिए लोक शिक्षण भोपाल के द्वारा एक नया पत्र जारी किया गया है। समस्त जिलों के लिए 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। 15 अप्रैल को शिक्षक संघ की बैठक होगी। जिसमें की नए शिक्षण सत्र को लेकर बातचीत की जाएगी।
1 अप्रैल 2024 से मध्य प्रदेश के स्कूलों में नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ
मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में नवीन शिक्षण सत्र हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 15 अप्रैल 2024 को एसएमडीसी की बैठक होगी। हालाकि 1 अप्रैल से समस्त स्कूल खुल जाएंगे चाहे वह प्राथमिक स्कूल हो, माध्यमिक स्कूल हो या हाईस्कूल हो। सभी स्कूल 1 अप्रैल से खोल दिए जाएंगे और सभी शिक्षकों को 1 अप्रैल को स्कूल आना होगा।
पालक-शिक्षक संघ की बैठक 15 अप्रैल को
मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग के द्वारा 15 अप्रैल 2024 को पालक-शिक्षक संघ की बैठक होने वाली है। जिसमें की नवीन शिक्षण सत्र के बारे में शिक्षकों को बताया जाएगा और 1 अप्रैल को सभी शिक्षकों को स्कूल में आना जरूरी है। तब तक सभी स्कूलों के रिजल्ट आ जाएंगे और नवीन पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस बैठक में गाइड किया जाएगा। किस प्रकार से पढ़ाई को आसान बनाया जाए। जिससे कि बच्चों को पढ़ाई करने में कठिनाई न हो।
प्रवेश उत्सव का आयोजन
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश में पहला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जिसके अनुसार अकादमिक सत्र 1 अप्रैल 2024 को शुभारंभ किया जाएगा। सभी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। समस्त परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं और विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम बहुत जल्द ही आने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें – होली के बीच लाडली बहनों को मिलने वाले हैं बड़े उपहार, 11वीं किस्त के साथ मिलेंगे अन्य लाभ
नवीन शिक्षा सत्र का विस्तार
नवीन शिक्षा सत्र के माध्यम से बच्चों को अवगत कराया जाएगा। उनको अपनी शिक्षा किस प्रकार से आसान बनानी है। बच्चों को बाल सभा के द्वारा प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा अप्रैल महीने में एडमिशन की गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा और भी बहुत कुछ व्यवस्था की जाएगी। मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल पर एक सर्कुलर नंबर 1449 भी डिस्प्ले किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने दिया राज्य सरकार को तत्काल आदेश, 2 महीने के अंदर 8 करोड़ मजदूरों को मिलेंगे राशन कार्ड