Toyota Taisor हुई भारत में लॉन्च, टोयोटा टाइजर ने बढ़ाई माइक्रो SUV’s की टेंशन, कीमत सिर्फ 7 लाख रुपये

भारतीय ऑटो मार्केट में आए दिन लांच हो रही एक के बाद एक शानदार कारों को मात देने के लिए जापान कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की तरफ से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत me ही अर्बन क्रूजर टाइजर को भारतीय ऑटो मार्केट में लांच किया गया है। 

टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर के भारतीय ऑटो मार्केट में आते ही बाकी सभी माइक्रो SUV’s के छक्के छूट गए हैं। टोयोटा की इस नई टाइजर के फीचर्स वाक़ई बहुत शानदार है। हाल ही में भारतीय मार्केट में इस टोयोटा टाइजर के लांच होने से टाटा पांच, मारुति सुजुकी, टाटा पंच EV और हुंडई एक्सटर की चिंता अधिक बढ़ गई है। 

टोयोटा टाइजर ने बढ़ाई माइक्रो SUV’s की टेंशन 

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा क्लस्टर मोटर ने हाल ही में भारतीय ऑटो सेक्टर मार्केट में अपनी नई अर्बन क्रूजर टाइजर को लांच किया है। इस शानदार टोयोटा टाइजर के मार्केट में आने से माइक्रो SUV’s के पसीने छूट गए हैं। इस टोयोटा टाइजर माइक्रो SUV ने टाटा पंच, मारुति सुजुकी फ्रैंक्स, टाटा पंच EV और हुंडई एक्सटर जैसी SUV’s की टेंशन बहुत ज्यादा बढ़ा दी है। इन सभी माइक्रो SUV’S में और टोयोटा p में क्या अंतर है आईए जानते हैं। 

टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइज़र के फीचर्स  

टोयोटा कंपनी द्वारा लांच हुई अर्बन क्रूजर टाइगर एसयूवी के फीचर बहुत ही शानदार है जिसको जानने के बाद हर किसी का मन इसको घर लाने का कर जाएगा। इस SUV में पेट्रोल और CNG के 12 वेरिएंट उपलब्ध है साथ ही इसमें 1.2 लीटर ड्यूल जेट, ड्यूल VVT, 1.2 लीटर टर्बो इंजन, पेट्रोल इंजन जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। टोयोटा टाइज़र के कुल 12 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,75,500 से शुरू होती है जो 13,03,500 रुपए तक पहुंचती है। 

अन्य माइक्रो SUV’S में अंतर जानिए 

हुंडई एक्सटर  

हुंडई मोटर इंडिया द्वारा SUV सेगमेंट में बीते वर्ष 2023 में माइक्रो SUV एक्स्ट्र को मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस माइक्रो SUV एक्स्ट्र में आपको पेट्रोल और सीएनजी इंजन के दोनों ऑप्शंस मिलेंग। वहीं इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख से शुरू होती है जो की 10.28 लाख तक पहुंचती है।

इसे भी पढ़ें –   सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार: हुंडई ने लांच की धमाकेदार फीचर्स वाली हुंडई एक्सटर SUV

टाटा पंच  

टाटा पंच भारतीय ऑटो सेक्टर के मार्केट में छाई हुई माइक्रो एसयूवी सेगमेंट के साथ देश भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। टोयोटा टाइज़र के आने से पहले इस एसयूवी की धूम देश भर में मची हुई थी पर जैसे ही टोयोटा टाइज़र मार्केट में लांच हुई इसने टाटा पांच की चिंता अधिक बढ़ा दी ह। टाटा पंच की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू होकर 10.10 लाख तक पहुंचती है। 

मारुति सुजुकी फ्रॉनक्स  

मारुति सुजुकी फ्रॉनक्स के मार्केट में कुल 5 वेरिएंट मौजूद है जिसमें डेल्टा, सिग्मा, डेल्टा प्लस, अल्फा और जेटा है जो 5 सीटर कार है जिसमें पांच लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.51 लाख से शुरू होकर 13.04 लाख रुपए तक है। 

टाटा पंच EV 

टोयोटा द्वारा लांच की गई अर्बन टाइज़र की टक्कर टाटा पंच EV से की जा रही है। टाटा पंच EV और टोयोटा टाइज़र का बराबरी का मुकाबला है। टाटा पंच एक इलेक्ट्रॉनिक कार है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से शुरू होकर 15.44 लाख रुपए तक है।

इसे भी पढ़ें –   मारुति अर्टिगा को टक्कर देने KIA कंपनी ने लांच की 7 सीटर फैमिली कार, कीमत 10 लाख रुपए से शुरू

Author

Leave a Comment

Your Website