MP News: मध्य प्रदेश कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हुआ केंद्र के समान, अप्रैल से बढ़कर आएगा वेतन

मध्य प्रदेश में हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़ोतरी को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई। लंबे समय से इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते बढ़ोतरी के लिए कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने महंगाई भत्ते को लेकर बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के लिए घोषणाएं की गई थी। आपको जानकारी के लिए बता दे कि वर्तमान में महंगाई भत्ते में 42% से 46% करने का फैसला किया गया है। और सातवें वेतनमान के द्वारा इसको लागू कर दिया जाएगा। अनुमानित तौर पर बता सकते हैं कि जल्द से जल्द इसमें फैसला लिया जाएगा। कर्मचारियों को एरियर के साथ महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा

मध्य प्रदेश में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के लिए सरकारी कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव से पहले आदेश जारी कर दिया गया था। इसके लिए वित्त विभाग ने
सरकारी कर्मचारियों का 4% से महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को लेकर कर्मचारी संगठन ने केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ते को बढ़ाने की मांग की थी।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से 50% बढ़ोतरी के साथ दिए जाने की घोषणा कर दी गई थी। इस प्रकार से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में 8% का अंतर हो गया था। इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की मांग थी कि उनका भी महंगाई भत्ते में और महंगाई राहत में बढ़ोतरी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें –  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती 2024, आ गया नोटफिकेशन 12 वीं पास भर्ती वाले यहाँ से करें आवेदन

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में लगभग 7 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में लाभ दिया गया है। मध्य प्रदेश वित्त विभाग के आधार पर 1 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई है और महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% कर दिया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से वेतनमान में बढ़ोतरी के साथ दिया जाएगा। और कर्मचारियों को एरियर भी तीन किस्तों में दिया जाएगा।

Author

Leave a Comment

Your Website