7th Pay Commission: 2 दिन बाद सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा होली का उपहार, 4 फ़ीसदी बढ़ेगा DA

इस बार की होली केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही शुभ मानी जा रही है। क्योंकि होली से पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा सकती है। इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का वेतनमान मार्च महीने के अंत तक बढ़ोतरी के साथ आएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुआ 4 फ़ीसदी का इजाफा

अब इस प्रकार केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च के महीने में मिलने वाली सैलरी बढ़कर आएगी। बताया जा रहा है कि उनको जनवरी और फरवरी का एरियर भी दिया जाएगा। इस प्रकार अब लगभग 48 लाख 67000 केंद्रीय कर्मचारियों और 67,95000 पेंशन भोगियों को इस महीने लाभ मिलेगा। जैसे कि सभी को पता है की होली से पहले ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ऐलान किया गया था कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फ़ीसदी तक बढ़ाया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

महंगाई की दरे बढ़ रही हैं। इस प्रकार से कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़ोतरी को लेकर बैठक संपन्न की गई। यह बताया गया कि मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतनमान में उछाल आएगा। क्योंकि उनको जनवरी और फरवरी महीने का महंगाई भत्ता भी मार्च के महीने की सैलरी में जोड़ कर दिया जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होली पर वेतनमान की कैलकुलेशन

केंद्रीय कर्मचारी के जीवन स्तर को और अच्छा बनाने के लिए उनके वेतनमान में कैलकुलेशन की जा रही है कि इस महीने उनको कितनी सैलरी मिलेगी। इसी प्रकार से जितने भी पेंशन भोगी हैं। उनको भी फायदा होने वाला है तो सभी के लिए इस बार होली का त्योहार बहुत ही खुशियों भरा है। क्योंकि होली के शुभ अवसर पर सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को इतनी बड़ी खुशी केंद्र सरकार के द्वारा दी गई है।

यह भी पढ़ें – लाड़ली बहना योजना तीसरा चरण: होली के 3 दिन शेष, जल्द शुरू होगा वंचित महिलाओं का आवेदन फॉर्म

30 मार्च 2024 तक आ सकती है सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की सैलरी

जैसा कि सभी को पता है कि 31 मार्च 2024 को रविवार है। तो इस प्रकार से कह सकते हैं कि 30 मार्च 2024 तक सभी को सैलरी मिल सकती है। क्योंकि 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइडे है। तो अनुमानित तौर पर हम यह कह सकते हैं कि 28 मार्च 2024 को हो सकता है। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी सैलरी मिल सकती है और इसी प्रकार पेंशन भोगियों को भी उनकी पेंशन मिल सकती है।

यह भी पढ़ें – सभी राज्यों के संविदा कर्मचारियों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, ऐसे मिलेगा नियमितीकरण का लाभ

Author

Leave a Comment

Your Website