CM Ladli Bahna Yojana: 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में फिर से आएंगे पैसे, लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त की तारीख घोषित

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको लाडली बहना योजना की 13 वीं किस्त के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि इस योजना के अंतर्गत लाडली बहनों के लिए राशि का ट्रांसफर होगा। किस्त की राशि और ट्रांसफर की तिथि के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए।

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में लाडली बहनों को 12वीं किस्त की राशि का ट्रांसफर किया है, जिसमें लगभग एक करोड़ 29 लाख महिलाओं को प्रत्येक 1250 रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। अब लाडली बहनों को अगले महीने की 13वीं किस्त की राशि का इंतजार है। इस योजना के लाभ का 1 साल पूरा हो चुका है, और महिलाएं अब बढ़ी हुई राशि की उम्मीद कर रही हैं।

कब तक आ सकती हैं योजना की 13वीं किस्त

मध्य प्रदेश की महिलाएं 10 जून 2024 को लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त की राशि का इंतजार कर सकती हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, क्योंकि इस समय देश में सरकार का नया कार्यकाल शुरू होगा। यहाँ तक कि मोहन यादव लाडली बहनों को 13वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए की राशि भी दे सकते हैं।

योजना की राशि बढ़ेगी या नहीं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी, जिसमें राशि में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जाएगी। अब योजना के लाभ का एक वर्ष पूरा हो चुका है। लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, और 10 जून 2024 को लाडली बहना योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी। सरकार ने अभी तक राशि में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है, लेकिन कोई आधिकारिक सूचना मिलने पर हम आपको सूचित करेंगे।

यह भी पढ़ें – MP News: CM मोहन यादव का आज इन 8 कार्यक्रमों में होंगे शामिल, युवा मोर्चा सम्मेलन में युवाओं को मिलेगा लाभ

जल्द ही शुरू होंगी योजना के तीसरे चरण की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने महिलाओं को भरोसा दिया है कि जो भी महिलाएं वंचित रह गई हैं, उनके लिए लाडली बहना योजना के आवेदन फार्म लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद उपलब्ध होंगे। सभी महिलाएं अपने आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें और अपने बैंक खाते को डीबीटी के लिए एक्टिव कराएं। लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो महिलाएं अपने आवेदन फॉर्म जून 2024 में भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें – Covishield Vaccine: कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले हुए परेशान, हड़बड़ी में ब्लड थिनर लेकर उठा रहे बड़े जोखिम

Author

Leave a Comment

Your Website