IPL 2025: मुंबई इंडियंस के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) को भी लगा बड़ा झटका दिल्ली के स्टार बल्लेबाज KL Rahul IPL 2025 के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसकी वजह है उनकी पत्नी Athiya Shetty की प्रेग्नेंसी KL Rahul अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेंगे। उन्होंने हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने के बाद इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया था।
Delhi Capitals के लिए KL Rahul की अनुपस्थिति एक बड़ा झटका हो सकती है।ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान और Mitchell Starc की पत्नी, Alyssa Healy ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “Delhi Capitals में KL Rahul हैं, लेकिन वह शायद शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपने बच्चे के जन्म की तैयारी कर रहे हैं।”
KL Rahul IPL 2025 की नीलामी में 14 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए थे। इससे पहले, वह Lucknow Super Giants (LSG) के कप्तान थे। दिलचस्प बात यह है कि LSG ने Rishabh Pant को 27 करोड़ में खरीदा, जो पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं और इसी टीम से IPL करियर की शुरुआत की थी। DC और LSG की टीमें 24 मार्च को आपस में भिड़ेंगी जो दोनों के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच होगा।
इसे भी पढ़ें – IPL 2025: मुंबई इंडियन्स को लगा बड़ा झटका, बुमराह हुए IPL से बाहर
Delhi Capitals की कप्तानी Axar Patel के हाथों में
KL Rahul के शुरुआती मैचों में न खेलने के अलावा DC को इस बार Rishabh Pant की भी सेवाएं नहीं मिलेंगी। उनकी जगह टीम ने Axar Patel को कप्तान नियुक्त किया है। Axar पिछले कई सालों से Delhi Capitals का हिस्सा हैं और इस बार 16.50 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में उन्हें रिटेन किया गया। हालांकि उन्होंने IPL में कभी कप्तानी नहीं की है लेकिन घरेलू क्रिकेट में गुजरात की टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।
Delhi Capitals का लक्ष्य इस बार अपना पहला IPL खिताब जीतना होगा। टीम ने एक संतुलित स्क्वॉड तैयार किया है और Axar Patel को भरोसा है कि वह अपनी कप्तानी में DC को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। अब देखना होगा कि KL Rahul की गैरमौजूदगी में DC किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है और उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा।
इसे भी पढ़ें – IPL 2025 के लिए JioStar की बड़ी तैयारी, इस तरीके से फ्री में देख पाएंगे पूरा IPL
Author
-
मुझे भारत के खेलों के बारे में जैसे क्रिकेट, आईपीएल, हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों पर अच्छा अनुभव है इसलिए में अपना कल के साथ जुड़कर खेलों की बारीकियों और उनसे सम्बंधित जानकारियों को लेख की मदद से प्रस्तुत करता हूं।
View all posts