मनरेगा पेमेंट पाने के लिए जरूरी सूचना! सरकार ने मजदूरों के वेतन भुगतान के नियमों में किया बदलाव

मनरेगा योजना के द्वारा पेमेंट भुगतान के नियमों को लेकर सरकार ने अभी हाल ही में बदलाव किए हैं। सभी मनरेगा मजदूरों को सूचित किया जाता है कि उनके पेमेंट सिस्टम को लेकर सरकार ने बदलाव कर दिए हैं।

मनरेगा पेमेंट सिस्टम

मनरेगा के तहत जितने भी लोग मजदूरी कर रहे हैं। उनको सूचित किया जा रहा है कि उनका पेमेंट सिस्टम में सरकार के द्वारा बदलाव किया गया है। क्योंकि कुछ धोखाधड़ी के मामले सामने आएं हैं। कुछ लोग मनरेगा श्रमिकों को उनका पैसा समय पर नहीं दे रहे थे। इस प्रकार मनरेगा मजदूरों को समय पर पैसा नहीं मिलने के कारण उनको अपनी जीविका चलाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मनरेगा मजदूरों के पेमेंट सिस्टम में कुछ बदलाव कर दिए हैं।

मनरेगा पेमेंट सिस्टम के नए नियम

मनरेगा श्रमिकों के पेमेंट सिस्टम को लेकर सरकार ने 1 जनवरी 2024 से नए नियमबना दिए हैं। अब सभी मजदूरों के बैंक खातों को उनके आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इस प्रकार उनका ई केवाईसी और डीबीटी एक्टिव करवाया जाएगा। ताकि उनको उनके द्वारा किए गए काम के पैसे समय पर मिल सके। इस पेमेंट सिस्टम के तहत 25 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्टर किया।

और लगभग 14 करोड लोग अभी वर्तमान में काम कर रहे हैं। मनरेगा में कई मजदूरों के बैंक खाता आधार कार्ड से नहीं जुड़े होने की वजह से 1.7 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने मनरेगा पेमेंट सिस्टम में नई प्रणाली बनाई है। ताकि श्रमिकों को उनका पैसा समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें – सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसानों को मिला 200 करोड़ की राशि का मुआवजा

मनरेगा मजदूरों का नया पेमेंट सिस्टम

अब मनरेगा मजदूरों को उनका पेमेंट आधार कार्ड के हिसाब से दिया जाएगा। मजदूरों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से जोड़ दिया जाएगा। और फिर उनके जॉब कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाएगा। इस प्रकार मनरेगा योजना के तहत होने वाली धोखाधड़ी को भी रोका जाएगा। और मजदूरों को उनका पैसा समय पर दिया जाएगा। इस पेमेंट सिस्टम से मजदूरों को दिया जाने वाला पैसा सुरक्षित होगा और श्रमिकों को उनका पैसा डायरेक्ट दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इस तरीके से मजदूर को अपना बैंक खाता नंबर अपडेट करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। पैसा सीधे मजदूरों के आधार से जुड़े बैंक खाते में चला जाएगा। क्योंकि एक प्रकार से जिन लोगों ने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा है। उनको जल्द से जल्द यह काम कर लेना होगा ताकि उन मजदूरों को उनका पैसा समय पर दिया जा सके।

यह भी पढ़ें – PM Surya Ghar Yojana: फ्री बिजली के साथ केंद्र की मोदी सरकार देगी 78000 रुपये सब्सिडी, बस अभी करें यह काम

Author

Leave a Comment

Your Website