सरकारी कर्मचारियों के लिए होली का तोहफा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि के साथ एरियर का भी होगा भुगतान

मध्य प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स काफी लंबे समय से महंगाई भत्ते बढ़ोतरी को लेकर मांग कर रहे थे। हालांकि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने की घोषणा लोकसभा चुनाव से पहले कर दी गई थी। लेकिन आचार संहिता और भी अन्य वजह से अब तक प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता बढ़ोतरी नहीं मिला है। हाल ही में हुई मोहन सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी।

होली पर सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिला गिफ्ट

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगभग 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और 4 लाख से भी अधिक पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा प्रदेश के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई है और इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते में 46% से बढ़कर 50% की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गई है। प्रदेश सरकार ने होली के शुभ अवसर पर सभी सरकारी कर्मचारियों को गुड न्यूज़ दे दी है।

मध्य प्रदेश में बड़े अधिकारियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जितने भी अधिकारी अखिल भारतीय सेवा में कार्यरत हैं। प्रदेश सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में भी चार फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह महंगाई भत्ता बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। और अप्रैल 2024 में सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एरियर का भुगतान

एमपी में सभी पेंशन भोगियों सरकारी कर्मचारियों को एरियर का भी भुगतान जल्द ही किया जाएगा। जैसा कि सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब कर्मचारियों को आने वाले महीने में वेतनमान बढ़ोतरी के साथ दिया जाएगा। सभी पेंशन भोगियों सरकारी कर्मचारियों और अफसरों का को एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

एरियर का भुगतान तीन सामान किस्तों में किया जाएगा। सभी पेंशन भोगियों, सरकारी कर्मचारियों और अफसरों का एरियर आने वाले जुलाई, अगस्त, सितंबर में दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें –  MP News: मध्य प्रदेश मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

Author

Leave a Comment

Your Website