MPBDC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश भवन विकास निगम द्वारा एमपीबीडीसी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदो के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यार्थी एमपीबीडीसी भर्ती अधिसूचना 2024 का पीडीएफ अच्छी तरह से पढ़ ले। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
हमारे पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन से सम्बन्धित सभी जानकारी प्रदान की गई है, एमपीबीडीसी भर्ती 2024 से सम्बन्धित आवेदन दिनांक, फीस, योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
एमपीबीडीसी में 55 पदों पर निकली भर्ती
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 के द्वारा 55 पदों पर भर्ती निकाली गई है इन पदों की जानकारी कुछ इस तरह है:-
- इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) :- 40
- इंजीनियर मैनेजर (टेक्निकल) :– 15
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा और समय
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 में आवेदन करने की प्रारम्भिक दिनांक 30-03-2024 तथा 30-04-2024 अंतिम दिनांक तक आप आवेदन कर सकते हैं। एमपीबीडीसी भर्ती 2024 हेतु आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
एमपीबीडीसी भर्ती का आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 250/- निर्धारित किया गया है। एसटीएससी, ओबीएस और जनरल सभी उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क देना होगा।
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 के लिए आवश्यक योग्यता
सम्बंधित विषय में बी.ई. / बीटेक डिग्री या उसके ऊपर सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए। किसी एक वर्ष में Get 2022/Get-2023/Get-2024 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ अन्य पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध गेट पंजीकरण संख्या एवं स्कोर कार्ड होना आवश्यक है।
सिविल इंजीनियरिंग पेपर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर के लिए अभ्यर्थी द्वारा GATE-2022/GATE-2023/GATE-2024 के किसी एक वर्ष में प्राप्त अंकों के आधार पर सहायक प्रबंधक (सिविल/इलेक्ट्रिकल ) पद के चयन के लिए किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार घर-घर दे रही है उपहार, आप भी उठाएं ये लाभ
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
किसी एक वर्ष के वैध गेट कार्ड GATE-2022/GATE- 2023/GATE-2024 के अंको के आधार पर मेरिट सूची तैयारी की जाएगी। साथ ही मेडिकल टेस्ट देना भी अनिवार्य है।
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 में वेतनमान
एमपीबीडीसी भर्ती के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का वेतन 42,700 ग्रेड पे से लेकर 1,35,100/- (स्तर-10) तक दिया जाएगा।
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 में आवेदन प्रक्रिया
MPBDC Recruitment 2024 में आप आधिकारिक वेबसाइट https://mpbdc.mp.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज़ों को तैयार कर ले। आवेदन फार्म में पूछी गईं सभी जानकारी ध्यान से भरे एवं संबंधित दस्तावेज़ फोटो, साइन, आदि स्कैन कर के अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क जमा करने से पहले फार्म को अच्छी तरह चेक कर लें इसके बाद आवेदन फार्म के सबमिट बटन पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें – लाखों कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, शिक्षकों की भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया फैसला