मध्यप्रदेश में अभी से गर्मी ने दिखाएं अपने तेवर, पारा पंहुचा 40 डिग्री के पार, इन 2 जिलों में चलेगी सबसे तेज लू

मध्यप्रदेश में अभी मार्च के महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ अंदाजा लगाया जा रहा था कि प्रदेश से सर्दी इतनी जल्दी नहीं जाने वाली वहीं अब अप्रैल का महीना शुरू होने से पहले ही दिन की कड़कती धूप में लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, सिर्फ यही नहीं बल्कि इस तेज गर्मी के कारण लोगों की रातों की नींद भी हराम हो रही है। 

मध्यप्रदेश में दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से गर्मी में वृद्धि पाई जा रही है। वहीं अगर आज के दिन की बात की जाए तो आज की सुबह से ही मध्य प्रदेश के तापमान में काफी वृद्धि महसूस की गई है। बता दे आज के दिन तापमान में वृद्धि की चेतावनी पहले से ही मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई थी। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में कुल 23 जिलों में तेज गर्मी और 32 जिलों में बादल और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार बताये हैं। 

प्रदेश के 2 जिलों में चलेगी तेज लू  

मध्य प्रदेश राज्य में अब पछुआ पवन प्रवेश कर चुकी है। दरअसल पछुआ पवन उसको कहते हैं जो हवाएं रेगिस्तान से लंबी दूरी तय करके प्रदेश में प्रवेश कर चुकी हों। इस पछुआ पवन के चलते ही प्रदेश के 2 जिलों में मौसम विभाग ने भरी गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। प्रदेश के रतलाम और दमोह जिले में अगले 24 घंटे बहुत ही ज्यादा गर्म रहने वाले हैं, इन दोनों जिलों में पारा 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंचने वाला है। यहां दिन में सूरज के निकलते ही तेज़ गर्मी और लू चलने लगेगी। 

प्रदेश के 23 जिलों में पड़ेगी तेज गर्मी  

इन दिनों मध्य प्रदेश में गर्मी अपने विकराल रूप पर है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 23 जिलों में और तेज गर्मी पड़ेगी। मध्य प्रदेश में अब तक पहली बार गर्मी का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा है जिस वजह से लोगों का दिन के समय निकालना बहुत मुश्किल हो गया है। वहीं गुना जिले में दिन में ना पड़के बल्कि रात में पारा बहुत ऊपर जाएगा और रात में गर्मी इतनी तेज रहेगी कि लोगों का सोना मुश्किल हो जाएगा। 

प्रदेश के 32 जिलों में होगी बूंदाबांदी 

बढ़ती गर्मी के साथ-साथ पृथ्वी के पश्चिम क्षेत्र से उठे बादल भी अब तेजी से हिमालय पार करके मध्य प्रदेश राज्य में दस्तक दे चुके हैं। इसका असर प्रदेश के कुल 32 जिलों में देखने को मिलेगा। यहां दिन और रात के समय आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें –  MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 200 करोड़ रुपये का जेट प्लेन खरीदने के पीछे की कहानी, उड़ा देगी आपके होश

Author

Leave a Comment

Your Website