देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। बता दें केंद्रीय कर्मचारियों को मई के महीने में यानी कि इसी महीने में बड़े हुए DA (महंगाई भत्ते) और एरियर ला लाभ प्राप्त होने वाला है। वहीं इस मुद्दे पर भी बहुत तेजी से चर्चा हो रही है कि जिन कर्मचारियों और पेंशनरों को पिछले महीने मार्च में DA और एरियर का लाभ नहीं मिला था उनको यह लाभ अब अप्रैल के महीने में आने वाली सैलरी के साथ प्राप्त होगा।
बता दें केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी अन्य कर्मचारियों की सैलरी की तुलना में निर्धारित स्थिति से थोड़ा लेट मिलती है। वहीं इस बार भी अप्रैल महीने की सैलरी कर्मचारियों को मई के महीने में मिलेगी जिसमें कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सैलरी के साथ-साथ बड़े हुए DA और एरियर का लाभ भी केंद्र सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।
मई में मिलेगा बड़ा हुआ DA और एरियर
केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीस बड़े हुए DA और DR का लाभ प्रदान किया जाना है। वही इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक 4 फीसदी की DA-DR की बढ़ोतरी के साथ सैलरी का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन अब प्राप्त सूचना के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को अप्रैल माह की सैलरी के साथ 3 महीने के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा यानी कि कर्मचारी को अगले महीने 3 महीने की सैलरी के साथ 4 फीसदी बड़े हुए DA और एरियर का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: 12वीं किस्त आने में सिर्फ 3 दिन शेष, चुनावी सीजन में महिलाओं को मिलेगा बड़ा उपहार
जुलाई में फिर मिलेगा DA में वृद्धि का लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार यानी की हर 6 महीने के अंतराल में DA (महंगाई भत्ता) में वृद्धि का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा इस साल 2024 के DA में 4 फीसदी की वृद्धि मार्च 2024 में की गई थी पर वह प्रभावी जनवरी 2024 से ही हो गया था जिस हिसाब से कर्मचारियों के अगले दिए में वृद्धि सरकार द्वारा जुलाई के महीने में की जाएगी।
वहीं यदि इस बार भी दिए में 4 फीसदी की वृद्धि होती है तो कर्मचारियों का DA 54 फीसदी तक पहुंच जाएगा जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों के अन्य भत्ते में भी भारी वृद्धि होगी और उनकी सैलरी में बड़ा उछाल पाया जाएगा।
सुखविंदर सिंह सुखखु सरकार ने भी की DA में वृद्धि
देशभर में केंद्रीय और राजकीय कर्मचारियों को निरंतर केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा DA में वृद्धि का लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं इस बीच हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखखु सरकार ने भी राज्य के दो लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाते हुए 4 फीस DA में वृद्धि की घोषणा की है।
इसे भी पढ़ें – किसानों के लिए अच्छी खबर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी आगे, निर्धारित MSP दामों से भी महंगे दामों में खरीदेगी सरकार