जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में एक कैलाश खत्री नामक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति ने खुद के मनी एक्सचेंज का कारोबार करने का दावा किया है। बरामद किए गए नोट 5, 10 और 20 रुपये के मूल्य के हैं।
लोकसभा चुनावों 2024 के बीच, देशभर में पुलिस और आयकर विभाग छापेमारी कर रहे हैं। झारखंड के रांची शहर के बाद, अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति के यहां से नोटों का विशाल जखीरा बरामद किया गया है।
नोटों की गड्डियां देख पुलिस हैरान हो गई
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंथ नगर में रहने वाले कैलाश खत्री के घर में नोटों का जखीरा है। पुलिस ने गुरुवार की रात को मकान में छापा मारा और नोटों की बड़ी मात्रा को बरामद किया। नोटों में पुराने फटे और कटे नोटों के साथ नए नोट भी थे, जिनमें पांच रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट शामिल थे। खत्री ने बताया कि वह 2006 से मनी एक्सचेंज का काम कर रहा है, जिसमें वह पुराने नोटों को बदलकर नए नोट के लिए कमीशन लेता है। लेकिन पुलिस के सामने इसने किसी भी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए थे। इस मामले में मुंबई और आगरा से भी तार जुड़े हैं।
10 लाख रूपए से अधिक होंगी तो करेंगे उचित कार्रवाई
भोपाल जोन-1 की डीएसपी प्रियंका शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 38 वर्षीय कैलाश खत्री से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। खत्री ने बताया कि वह 18 साल से मनी एक्सचेंज का कारोबार कर रहा है और इसमें 5 रूपए, 10 रूपए, और 20 रूपए के कटे-फटे नोटों की जगह नए नोट उपलब्ध कराता है। पुलिस ने नए नोट और क्षतिग्रस्त नोटों की गड्डियों को अपने कब्जे में किया है और दोनों प्रकार के नोटों की गिनती शुरू की गई है। आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग ने कहा है कि अगर बरामद किए गए नोटों की संख्या 10 लाख रूपए से अधिक होती है तो वह उचित कार्रवाई करेंगे।
RBI की मदद से करेंगे लाइसेंस सत्यता की जांच
पुलिस अफसरों ने बताया कि कैलाश खत्री के घर से मिले कुल 31 लाख 58 हजार 53 रुपए बरामद किए गए हैं। सबसे अधिक मात्रा में 1 रुपए, 5 रुपए, 10 और 50 रुपये के नोट मिले हैं। नए, पुराने और कटे-फटे नोट भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में, कैलाश ने नोट एक्सचेंज का कारोबार बताया है और 2015 का एक लाइसेंस भी पुलिस को दिखाया है। लाइसेंस की सत्यता की जांच के लिए पुलिस RBI की मदद लेगी। इसके साथ ही, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दी गई है। हवाला और अन्य गतिविधियों पर भी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें – MP News: मध्यप्रदेश में खत्म हुआ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार प्रसार, 29 सीटों पर खिलेगा कमल