केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा लाभ, DA के अलावा अन्य भत्तों में हुई वृद्धि, सरकार ने जारी किया मेमोरेंडम  

केंद्रीय कर्मचारियों को लगातार एक के बाद एक उपहार मिलते जा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर निकलकर आई है। दरअसल कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से कर्मचारियों के लिए 2 अप्रैल 2024 को एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी किया गया है जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। 

बता दें बीते माह जनवरी में केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करके उसे जून 2024 तक के लिए 50 फीसदी कर दिया गया है जिसके बाद से कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य कई भत्तों में बड़ा इजाफा हुआ है जिसके संबंध में ही सरकार की तरफ से यह ऑफिशियल मेमोरेंडम जारी किया गया है। 

सरकार ने जारी किया ऑफिशियल मेमोरेंडम  

केंद्रीय कर्मचारियों को भारत सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में वृद्धि का बड़ा लाभ मिला है। वहीं महंगाई भत्ते के 50 फीसदी तक पहुंचने से कर्मचारियों के अन्य कई भत्तों में भी काफी बदलाव किया गया है जिसके संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से एक ऑफिशियल मेमोरेंडम जारी किया गया है जिसके अनुसार कर्मचारियों के निम्न भत्तों में बड़ा बदलाव हुआ है। 

  • कर्मचारियों के चाइल्ड अलाउंस में हुआ बड़ा बदलाव  

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले चाइल्ड अलाउंस में केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी के दौरान यह प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा गया था कि DA के बढ़ते ही कर्मचारियों के चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस में 25 फ़ीसदी की वृद्धि की जाएगी। कर्मचारियों को चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस या हॉस्टल सब्सिडी का लाभ सिर्फ दो बच्चे होने पर ही मिलेगा। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों को यह सुविधा दोगुने तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

  • नाइट ड्यूटी अलाउंस में हुआ बदलाव 

 केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के 7 वे वेतन आयोग की सिफारिश से केंद्रीय कर्मचारियों के नाइट ड्यूटी अलाउंस को रिवाइज करते हुए कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी को रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक किया गया है जिसमें कर्मचारियों को हर घंटे में 10 मिनट का ब्रेक भी दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें –   आ गई खुशखबरी, लाड़ली बहना की 11वीं किस्त बैंक DBT खाते में हुए जमा

  • रिस्क अलाउंस की दरों में हुई वृद्धि  

 केंद्रीय कर्मचारियों के रिस्क अलाउंस में सातवें वेतन आयोग द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर वृद्धि की गई है। दरअसल रिस्क अलाउंस उन कर्मचारियों को मिलता है जो खतरनाक और जोखिम भरे काम करते हैं। सरकार की तरफ से इन कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस में वृद्धि का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 

  • ओवरटाइम भत्ते में हुआ इजाफा  

केंद्रीय कर्मचारियों को अपने निर्धारित काम के अलावा ड्यूटी से अलग हटके किए जाने वाले ओवर टाइम भत्ते में सातवें वेतन आयोग द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों को अब ओवर टाइम भत्ता बढ़कर उपलब्ध कराया जाएगा। 

  • दिव्यांग महिला कर्मचारियों को मिला लाभ 

भारत सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य कई भत्तों में बदलाव किए गए हैं जिनमें केंद्रीय दिव्यांग महिला कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिला है। दरअसल केंद्रीय महिला दिव्यांग कर्मचारी को मिलने वाले चाइल्ड केयर के विशेष भत्ते में बड़ा बदलाव करते हुए लाभ उपलब्ध करने की तैयारी की गई है।

इसे भी पढ़ें –  प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल, बच्चों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

Author

Leave a Comment

Your Website