मध्य प्रदेश में अब 10वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अब दसवीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। इन नियमों के अनुसार अब बच्चों को अपनी मेहनत के दम पर पास होना पड़ेगा। क्या है पूरा मामला आज हम यहां विस्तार से जानेंगे।
सभी विषयों के आधार पर बनेगा फाइनल रिजल्ट
पिछले साल तक दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में यदि कोई स्टूडेंट 6 विषयों में से एक विषय में फेल हो जाते थे या उनका 1 विषय में रिजल्ट बिगड़ जाता था तो उनको पांच विषयों के नंबरों के अनुसार पास करने की प्रक्रिया थी और उन्हीं 5 विषयों के आधार पर फाइनल रिजल्ट बनाया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब यदि कोई स्टूडेंट 6 विषयों में से यदि एक विषय में फेल हो जाते हैं तो उनको खुद ही मेहनत करनी होगी। और इस प्रकार से अब हर स्टूडेंट को 6 विषय में पास होना पड़ेगा।
और उन्हें अब किसी भी प्रकार का प्रमोट नहीं किया जाएगा। 2017 में ज्यादातर स्टूडेंट को देखा गया था कि उनका रिजल्ट इतना अच्छा नहीं आ रहा तो इन्हें सब बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियम बदल दिए थे। लेकिन अब इन नियमों में फिर से बदलाव किए गए हैं। जिसके कारण अब स्टूडेंट को खुद ही मेहनत करनी होगी।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बेस्ट ऑफ फाइव योजना
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना के तहत 2017 में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पास करने की एक योजना बनाई इस योजना के अनुसार यदि कोई स्टूडेंट दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में यदि 6 विषयों में से किसी एक विषय में अच्छे नंबर ना आने के कारण फेल हो जाते थे। तो उनको पांच विषयों के अंकों को देखते हुए उनको पास कर दिया जाता था। यह नियम 2017 में लागू किया गया था इससे ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट पास किए जाते थे।
लेकिन अब मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदलाव कर दिए हैं। जिनके कारण अब स्टूडेंट को अपनी मेहनत के आधार पर ही पास होना पड़ेगा। जिसके कारण अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना को बंद करने का ऐलान किया है। और इसके लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी और इस आधार पर ही उनको पास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – MP News: CM मोहन यादव ने पटवारियों को लगाई फटकार, साथ ही गेहूं का समर्थन मूल्य 3 हजार रुपये करने का ऐलान
गणित विषय में दिया जाएगा विकल्प
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार अब स्टूडेंट्स को गणित विषय में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट्स के पास सामान्य गणित और उच्च गणित विषय होंगे। स्टूडेंट अपने अनुसार सामान्य गणित और उच्च गणित को चुन सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना को बंद करके स्टूडेंट्स के लिए गणित विषय में विकल्प का अवसर दिया है।
जैसा की सामान्य तौर पर देखा गया है कि कई स्टूडेंट्स को गणित विषय में पास होने में कठिनाई होती है तो इस बात को ध्यान में रखते हुए अब सामान्य गणित और उच्च गणित दो भागों में बांट दिए गए हैं। जिसके अनुसार स्टूडेंट को बोर्ड परीक्षा में पास होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें – बिजली विभाग ने चलाया मीटर चेकिंग अभियान, कर्मचारी घर-घर जाकर ले रहे हैं मीटर की सारी जानकारी