CM Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का आधिकारिक बयान, गुस्से में कही ये बात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने बताया कि हमें कांग्रेस सरकार ने कहा कि आपकी लाड़ली बहना योजना केवल चुनाव तक ही रहेगी बाद में बंद हो जाएगी। आपके पास इतने पैसे हैं ही नहीं कि आप इन योजनाओं को आगे सुचारू रूप से चला पाएंगे। इन बातों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने बताया कि हमारा ऐसा कोई भी विचार नहीं है कि हम लाड़ली बहना योजना को बंद करेंगे। लाड़ली बहना योजना या अन्य योजना जो कि मध्य प्रदेश में चल रही है वह सभी योजना निरंतर चलती रहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के सशक्तिकरण का पीड़ा उठाया

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ना कभी बंद हुई थी और ना ही भविष्य में कभी बंद होगी। हम सभी योजनाओं को निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्यभार संभाला था। और लाड़ली बहना योजना को शुरू किया। जो कि पूरे मध्य प्रदेश में एक लोकप्रिय योजना है। इसके माध्यम से महिलाएं अति प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि लाड़ली बहना योजना को लेकर भी विपक्षों ने सवाल उठाए थे। तो हम उनको जानकारी के लिए बता रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। इसको हम भविष्य में निरंतर जारी रखेंगे।

सामाजिक योजनाओं का विकास

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने कहा कि हम अपने मन की भावनाओं को सामने तभी प्रकट करते हैं। जब हम किसी काम को पूरा करने में सक्षम होते हैं। अन्यथा हम ऐसा कोई भी काम नहीं करते हैं कि जिसको हम आधा अधूरा करके बीच में ऐसे ही छोड़ दें। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर जितनी भी योजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। उनको भविष्य में भी बंद नहीं किया जाएगा।

परंपरागत स्थलों का विकास

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम लोग मन के किसी भाव को लोगों के सामने तभी प्रकट करते हैं। जब उस काम को पूरा कर देते हैं। उसके बाद ही हम लोगों के सामने अपनी योजनाओं को प्रकट करते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने बताया कि मध्य प्रदेश में जिन-जिन स्थानों पर भगवान श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण जी ने अपने चरण विराजमान किए थे। उन स्थानों को तीर्थ स्थान बनाने की योजना बनाई जा रही हैं। यह काम प्रदेश सरकार के द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – लखपति दीदी योजना 2024: महिलाओं को बिना ब्याज के मिल रहे हैं 5 लाख रुपये, ऐसे उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ

भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका

भारत में रहने वाले जितने भी लोग हिंदू संस्कृति को मानते हैं और हिंदू संस्कृति के अनुसार जिन देवी देवताओं की मान्यता है। जिन देवी देवताओं से आज हिंदू धर्म की पहचान है। हम उन देवी देवताओं कोउचित स्थान देंगे। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि भगवान श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण जी के विशेष स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे देश में जितने भी महापुरुष और देवी देवता थे। उनको उचित स्थान देना बहुत जरूरी है। हमारी भूमि महापुरुषों की भूमि है। जैसे महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, कबीर दास जी, तुलसीदास जी जोकि आज हमारे सामने एक प्रेरणा स्रोत है। हमें इन महापुरुषों को कभी नहीं भूलना चाहिए और समाज के लिए इन्होंने जितने भी बलिदान किए हैं। उनको याद रखना चाहिए तो हमें इन महापुरुषों को भी उचित स्थान देना चाहिए। ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी को इन लोगों के बारे में शिक्षा मिले और लोग इन महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

यह भी पढ़ें – सरकार ने की बड़ी घोषणा: श्रमिकों- कर्मचारियों को मिलेगा लिविंग वेज सिस्टम का फायदा, बढ़कर मिलेगा वेतन

Author

Leave a Comment

Your Website