पूरे देश में फास्टैग हुआ बंद वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत, जानिये क्या कहता है वन व्हीकल वन फास्टैग का नया नियम

देशभर के वाहन चालकों के लिए आज एक बड़ी खबर है। दरअसल बीते दिन सोमवार 1 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही NHAI  (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) जो की नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की वसूली करती है उस संस्था की तरफ से देश भर में वन व्हीकल वन फास्टैग का नियम लागू किया गया है। इस नए नियम के लागू होने से वाहन चालकों पर क्या असर होगा लिए जानते हैं। 

NHAI ने लागू किया वन व्हीकल वन फास्टैग  

1 अप्रैल 2024 को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में देश के विभिन्न क्षेत्रों द्वारा कई नये नियम लागू किए गए हैं जिसमें NHAI का नाम भी शामिल है। NHAI द्वारा पूरे देश भर में वन व्हीकल वन फास्टैग को लागू किया गया है। वहीं इस संबंध में NHAI के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के स्वामित्व वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का लक्ष्य वन व्हीकल वन फास्टैग के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। 

आखिर क्या है वन व्हीकल वन फास्टैग? 

वन व्हीकल वन फास्टैग को NHAI द्वारा लाने का मुख्य उद्देश्य टोल नाकों पर हो रही धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को रोकना है। कई लोगों के पास एक वाहन के लिए एक से अधिक फास्टैग हैं जिसका वह दुरुपयोग करते हैं पर इस नए नियम के लागू होने से जिस भी किसी वाहन चालक के पास एक से ज्यादा फास्टैग हैं तो उनका फास्टैग बंद कर दिया जाएगा। 

वहीं फास्टैग का उपयोग करने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है जिसके बाद ही किसी एक फास्टैग का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यदि ऐसा नहीं करवाया गया तो फास्टैग का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा और टैक्स वसूली भी दोगुना हो जाएगी। 

वाहन चालकों पर पड़ेगा कैसा असर? 

NHAI द्वारा देश भर में वन व्हीकल वन फास्टैग को 1 अप्रैल 2024 से लागू किया गया है। वहीं 31 मार्च 2024 तक वन व्हीकल से कई फास्टैग संबध करने का सिस्टम समाप्त कर दिया गया है यानी कि अब वाहन चालक एक वाहन पर सिर्फ एक फास्टैग से ज्यादा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में NHAI के सीनियर अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस भी किसी वाहन चालक के पास एक वाहन के लिए कई फास्टैग हैं तो वह 1 अप्रैल के बाद से उसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनके अन्य फास्टैग ब्लॉक कर दिए जायेंगे।

इसे भी पढ़ें –  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, गोपालकों को मध्य प्रदेश सरकार देगी बोनस

Author

Leave a Comment

Your Website