केंद्र सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपए का लोन प्रदान किया जाता है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके परिणामस्वरूप, अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
लखपति दीदी योजना 2024
15 अगस्त,2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण करने वाली लखपति दीदी योजना की घोषणा की। यह योजना राष्ट्रीय स्तर पर लागू महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ती है। लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करती है।
लाख पति दीदी योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती है, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को मुख्यधारा में शामिल करना है।
3 करोड़ लखपति दीदी योजना का लक्ष्य
2024 में फरवरी के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है, जिससे उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। सरकार अब तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखती है। पहले, सरकार ने दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना बनाई थी, जो अब तीन करोड़ महिलाओं को बढ़ा दिया गया है।
लखपति दीदी योजना के फायदे
केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओ को विभिन्न प्रकार का लाभ दिया जाएगा:-
- इस योजना के अंतर्गत, प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया जाता है, ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना के तहत लखपति दीदी बन गई हैं।
- 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण में, केंद्र सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
- इस योजना के तहत, महिलाओं को वित्तीय सक्षमता प्राप्त करने के लिए विस्तृत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम दिया जाता है।
- इसके अलावा, लखपति दीदी योजना में महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें सहानुभूति भी प्राप्त होती है। छोटे लोन के लिए, महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट सुविधा भी प्रदान की जाती है।
- इस योजना में वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाता है, जो महिलाओं को आत्मविश्वास देता है और उन्हें उद्यमिता के दायरे में ले जाता है।
- इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें किफायती बीमा कवरेज का लाभ प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें – पुरानी पेंशन योजना पर आया बड़ा अपडेट, राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए किया OPS को बहाल
लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
महिलाएं लखपति योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती है जिसकी प्रकिया निम्न प्रकार है:-
लखपति दीदी योजना में ऑनलाइन आवेदन
- भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट( अभी लांच नहीं हुई) पर जाएं।
- होम पेज पर लखपति दीदी योजना के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन और अपलोड करें।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को प्रिंट कर, सुरक्षित रखें।
इस तरह आप लखपति दीदी योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लखपति दीदी योजना के ऑफलाइन आवेदन प्रकिया
लखपति दीदी योजना के ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- अपने ब्लॉक कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाएं।
- संबंधित कर्मचारी से मिलें और लखपति दीदी योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही रूप से भरें।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपि के साथ आवेदन पत्र को संलग्न करें।
- आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपको वही कार्यालय में जमा करना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
- आवेदन फॉर्म जमा करने पर रसीद प्राप्त करें, जो आपको सुरक्षित रखनी चाहिए।
इस प्रकार आप लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन करके इसका लाभ लें सकते है।
यह भी पढ़ें – पीएम किसान योजना: 17वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसान जल्दी कर लें यह काम, इस दिन आएगी अगली किश्त