मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने किया भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में संशोधन, जारी हुआ नया एग्जाम कैलेंडर  

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इस साल फरवरी 2024 में कुल 11 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करते हुए कैलेंडर जारी किया गया था जिसमें प्रदेश भर में होने वाली इन 11 भर्ती परीक्षाओं की निर्धारित समय सारणी जारी की गई थी। वहीं अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी इस कैलेंडर में संशोधन किया गया है। 

प्रदेश में इस साल 2024 में होने वाली 11 भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में MPESB ने संशोधन करते हुए हाल ही में नया कैलेंडर जारी किया है। बता दें यह एग्जाम शेड्यूल विभाग ने अपनी वेबसाइट पर भी लाइव कर दिया है जिसके अनुसार इन परीक्षाओं का आयोजन अब जून से लेकर नवंबर तक विभिन्न तारीखों पर किया जाएगा। मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में किस प्रकार का संशोधन किया गया है और जारी नये परीक्षा कैलेंडर और पूर्व परीक्षा कैलेंडर में क्या अंतर आया है आईए जानते हैं। 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का जारी नया परीक्षा कैलेंडर 2024 

  •  पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा परीक्षा (ADDET) –  परीक्षा जून 2024  
  •  फ्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) –  परीक्षा जून 2024 
  •  प्री सिलेक्शन सिल टेस्ट (PNST) 2023 – परीक्षा जुलाई 2024 
  •  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा (ANMTST) 2023 –  परीक्षा जुलाई 2024 
  •  माध्यमिक शिक्षक (गायन, नृत्य और वादन) और प्राथमिक शिक्षक (गायन, नृत्य और वादन) चयन परीक्षा सहित माध्यमिक (विषय) शिक्षक चयन परीक्षा (वर्ष 2023 चरण 1 पात्रता परीक्षा आयोजित की गई) –  चयन परीक्षा अगस्त 2024 
  •  ग्रुप 3 उपयंत्री एवं अन्य समकक्ष सहायक भर्ती – परीक्षा अगस्त 2024 
  •  ग्रुप 1 उपसमूह 3 मेडिकल सोशल वर्कर एवं अन्य समकक्ष भर्ती –  परीक्षा अक्टूबर 2024 
  •  ग्रुप 2 उपसमूह 4 सहायक अधीक्षक एवं अन्य समकक्ष सहायक भर्ती – परीक्षा नवंबर 2024  
  •  ग्रुप 2 उपसमूह 3 स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अन्य समकक्ष भर्ती – परीक्षा नवंबर 2024 

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पूर्व में जारी भर्ती परीक्षा कैलेंडर में अंतर देखें 

  • महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षण  परीक्षा (ANMTST) – 2023 – परीक्षा जून  
  • माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक, खेलकूद, वादन, गायन, नृत्य) एवं प्राथमिक शिक्षक (खेलकूद, वादन, गायन, नृत्य) चयन परीक्षा 2023 – अगस्त 2024 
  • ITI प्रशिक्षण अधिकारी की पदों पर भर्ती 2024 – परीक्षा सितंबर 2024  
  • महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक भर्ती – परीक्षा सितंबर 2024 
  • समूह-1 उप समूह-3 प्रबंधक (सा०) ( अनुसंधान सहायक) बायोकेमिस्ट, सहायक स्वच्छता अधीक्षक एवं समूह-1 उप समूह-2 लेखा सह अंकेक्षण सहायक सांख्यिकीय अधिकारी समकक्ष पर सीधी एवं बैकलॉग  संयुक्त भर्ती – परीक्षा अक्टूबर 2024 
  • समूह 4 संयुक्त भर्ती – परीक्षा अक्टूबर 2024   
  • समूह 5 परीक्षा (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ) भर्ती परीक्षा 2024 नवंबर 
  • समूह- 3 उपयंत्री भर्ती  – परीक्षा नवंबर 2024  
  • समूह.2 उप समूह 3 संयुक्त भर्ती –  परीक्षा दिसंबर 2024  
  • समूह. 2 उप समूह 4 संयुक्त भर्ती – परीक्षा दिसंबर 2024  
  • सहायक उपनिरीक्षक तकनीकी एवं प्रधान आरक्षक – परीक्षा दिसंबर 2024

इसे भी पढ़ें –   मध्य प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश, मंडी में गेहूं सफाई का देना होगा इतना खर्चा इसके बाद ही मिलेगा बोनस

Author

Leave a Comment

Your Website