पुरानी पेंशन योजना: सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, चुनाव से पहले लागू होगा OPS

पुरानी पेंशन योजना: बहाली की मांग कर रहे कर्मचारी अब सरकार को जवाब देने के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें देश के लाखों की संख्या में कर्मचारियों ने सभी चुनावी दलों की धड़कनों को तेज कर दिया है। दरअसल कर्मचारी संगठन एक लंबे समय से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं जो देश में कांग्रेस के कार्यकाल में लागू थी।

केंद्र सरकार देश में पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए किसी भी हाल में तैयार नहीं है जिससे तंग आकर अब कर्मचारी संगठनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हैशटैग और स्लोगन अभियान चलाया है जिसमें उन्होंने पोस्टर में ‘जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा’, ‘OPS हमारा अधिकार’ जैसे कई हैशटैग का इस्तेमाल किया है। 

कर्मचारियों ने चलाया सोशल मीडिया पर अभियान 

देशभर में लोकसभा चुनाव आयोजित होने का समय है जिस बीच उत्तराखंड राज्य में 92000 से भी अधिक की संख्या में कर्मचारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अभियान चलाया है। पुरानी पेंशन बहाली संगठन के कर्मचारियों ने विभिन्न हैशटैग और स्लोगन का इस्तेमाल करके सरकार को चेतावनी दी है और चुनाव में मांगे पूरी न करने पर इसका परिणाम भुगतने की बात कही है। 

कर्मचारियों ने चलाया हैशटैग और स्लोगन अभियान 

कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग और स्लोगन का इस्तेमाल करते हुए अभियान चलाया है जिसमें उन्होंने पोस्टर में…  

  • #नो पेंशन नो वोट 
  • #एक देश एक विधान सबको पेंशन एक समान 
  • एक ही मांग पुरानी पेंशन -पुरानी पेंशन 
  • हमारी पेंशन हमारा अधिकार लेकर रहेंगे, लेकर रहेंगे 
  • जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा 
  • OPS इस अवर राइट 

 जैसे स्लोगन और हैशटैग का उपयोग कर सरकार को चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें –  केंद्रीय कर्मचारियों को है बढ़े हुए वेतन का बेसब्री से इंतजार, इस दिन आएगी कर्मचारियों के खाते में बढ़कर सैलरी

राजनीतिक दलों के मंसूबों पर पानी फेरने को कर्मचारी तैयार 

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा लगभग 1 लाख से अधिक संख्या का कर्मचारी संगठन राजनीतिक दलों के मंसूबो पर पानी फेरने वाला है। दरअसल जहां एक तरफ भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी करके प्रचार प्रसार में और तेजी कर दी है वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग का सोशल मीडिया पर प्रचार तेजी से करना शुरू कर दिया है। 

भाजपा के संकल्प पत्र में कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं 

दरअसल बीते दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना 76 पन्नों का का संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें देश के प्रत्येक वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है सिवाय कर्मचारियों के। सरकारी कर्मचारियों की सरकार से लंबे समय से केवल एक ही मांग रही है पुरानी पेंशन की बहाली जिसको भी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में लागू करने की बात नहीं कही।

इसे भी पढ़ें –  नारी सशक्तिकरण के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प, 1 लाख ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा लाभ

Author

Leave a Comment

Your Website