MP Board 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कल 24 अप्रैल बुधवार को शाम 4:00 बजे बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए गए थे। बता दें कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों नहीं बाजी मारी है। शिक्षा सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं हाई स्कूल में मध्य प्रदेश की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है।
वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के बोर्ड परिणाम भी कल आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए थे जिसके साथ ही विभाग की तरफ से प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस वर्ष 2024 में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के कितने प्रतिशत रिजल्ट आए हैं आइये जानते हैं।
10th बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों की सूची
बीते दिन 24 अप्रैल बुधवार को मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं 12वीं के बोर्ड परिणाम घोषित किए गए जिसमें कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश के इन विद्यार्थियों ने टॉप किया है:-
- अनुष्का अग्रवाल – 495/ 500 अंक – रैंक 1
- रेखा रेवारी – 493/ 500 अंक – रैंक 2
- इस्मिता तोमर – 493/ 500 अंक – रैंक 2
- स्नेहा पटेल – 495/ 500 अंक – रैंक 2
- सौरभ सिंह – 492/ 500 अंक – रैंक 3
- सौम्या सिंह – 491/ 500 अंक – रैंक 4
- अंकिता उर्मलिया – 491/ 500 अंक – रैंक 4
- जोयल रघुवंशी – 491/ 500 अंक – रैंक 4
- खुशबू कुमारी – 491/ 500 अंक – रैंक 4
12वीं बोर्ड में इन छात्रों ने किया नाम रोशन
इस बार 12th बोर्ड के नतीजे काफी दिलचस्प रहे इसमें साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के बीच बिल्कुल टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। दरअसल रीवा की रहने वाली अंशिका मिश्रा ने 12th साइंस में 493 अंक बनाए, वहीं विदिशा की रहने वाली मुस्कान दांगी ने भी 12th कॉमर्स में 493 अंक प्राप्त किये।
12th साइंस में टॉप करने वाले छात्रों की सूची
- अंशिका मिश्रा – 493/ 500 अंक – रैंक 1
- अंकित चौबे – 491/ 500 अंक – रैंक 2
- गीता लोधी – 490/ 500 अंक – रैंक 3
- जानवी पटेल – 488/ 500 अंक – रैंक 4
- कीर्ति चौरसिया – 488/ 500 अंक – रैंक 4
- मोनिका साहू – 487/ 500 अंक – रैंक 4
- महिमा दांगी – 487/ 500 अंक – रैंक
- आदित्य गौड – 487/ 500 अंक – रैंक 4
- प्रज्ञा शुक्ला – 487/ 500 अंक – रैंक 4
- अंकित पटेल – 487/ 500 अंक – रैंक 4
12th कॉमर्स में टॉप करने वाले छात्रों की सूची
- मुस्कान दांगी – 483/ 500 अंक – रैंक 1
- गरिमा जैन – 492/ 500 अंक – रैंक 2
- गौरी जायसवाल – 482/ 500 अंक – रैंक 2
- दिव्या कोटवानी – 482/ 500 अंक – रैंक 2
- फाल्गुनी पवार – 481/ 500 अंक – रैंक 3
- मुस्कान अवतानी – 480/ 500 अंक – रैंक 4
- गौतम बागड़ी – 479/ 500 अंक – रैंक 5
- अनादिया कुसमारिया – 479/ 500 अंक – रैंक 5
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सभी संविदा कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक दिया जाएगा नियमितीकरण
12th आर्ट्स में टॉप करने वाले छात्रों की सूची
- जयंत यादव – 487/ 500 अंक – रैंक 1
- कुलदीप मेवाड़ा – 486/ 500 अंक – रैंक 2
- निशा भारती – 484/ 500 अंक – रैंक 3
- चेतना कछवारा – 483/ 500 अंक – रैंक 4
- दिव्या भीलवाड़ा – 482/ 500 अंक – रैंक 5
- अविनाश कुमार त्रिपाठी – 482/ 500 अंक – रैंक 5
- मुस्कान कुशराम – 482/ 500 अंक – रैंक 5
इतना रहा MP बोर्ड रिजल्ट 2024 का परसेंटेज
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कल 24 अप्रैल को कक्षा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी किए गए जिसमें इस साल 2024 में कक्षा 10वीं के बोर्ड एग्जाम के नतीजे 58.10% दर्ज किए गए। वहीं बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे भी 64.49% रहे। बता दें 10वीं-12वीं मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को CM डॉ मोहन यादव द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – गेहूं की सरकारी खरीद में जारी हुए नए आदेश, इन तीन राज्यों में बढ़े हुए MSP के साथ दोगुना गेहूं खरीदेगी सरकार