मध्य प्रदेश में कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के साथ अन्य मंत्री भी शामिल हुए और कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया गया है। इनमें से कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी सौगात दी गई और किसानों को भी राहत दी गई। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं के लिए निर्णय लिए गए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की कैबिनेट बैठक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की कैबिनेट बैठक में कई मुद्दों पर मोहर लगाई गई। इनमें से कई परियोजनाओं और योजनाओं को लागू करने के लिए मंजूरी दे दी गई। बता दे कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तो इसके चलते प्रदेश में मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई और आचार संहिता लगने से पहले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में राहत देने की बात कही और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का फैसला किया गया। किसानों के लिए मुख्यमंत्री जी ने कई योजनाओं पर निर्णय लिया।
चित्रकूट विकास के लिए मंजूरी
मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में अयोध्या के आधार पर चित्रकूट के विकास के लिए मंजूरी दी गई है। और इसके लिए 20 करोड रुपए की धनराशि चित्रकूट में खर्च किए जाएंगे। क्योंकि चित्रकूट हमारी भारतीय संस्कृति में ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। इसलिए प्रदेश सरकार का कहना है कि चित्रकूट का विकास करना बहुत जरूरी है। और चित्रकूट का प्राकृतिक विकास करना भी बहुत आवश्यक है।
कृषक मित्र अश्विनी योजना
मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कृषि मित्र योजना को शुरू करने के लिए निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत किसानों को सोलर कृषि पंप के कनेक्शन दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश में कृषि मित्र योजना के द्वारा किसानों को खेती करने में आसानी होगी और कृषक मित्र अश्विन योजना का नाम भी दिया गया है।
इन परियोजनाओं को दी गई स्वीकृति
मध्य प्रदेश में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री जी के साथ मंत्री परिषद भी शामिल हुए और इस दौरान केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए लागत धनराशि की स्वीकृति दी गई। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी गई है। इसके अलावा इस परियोजना के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र में छतरपुर, निवाड़ी, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, सागर, दतिया और बेतवा बेसिन में विदिशा, शिवपुरी, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित क्षेत्र इन क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा की जाएगी।
यह भी पढ़ें – लाड़ली बहनों के लिए आई खुशखबरी, इस दिन आएगी 11वीं किस्त की राशि
रोपवे के अलावा पुल निर्माण को भी मंजूरी
मध्य प्रदेश में कैबिनेट की बैठक में रोपवे परियोजना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में जिन स्थानों पर पुल बनवाने हैं। इन सभी कार्य को भी हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट की बैठक बहुत ही खास मुद्दों के लिए रखी गई थी। और इस बैठक में कई प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है। खास तौर पर केंद्रीय और राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने की बात बताई गई है।
यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षा मंत्री ने स्कूली बच्चों की निकाली लॉटरी, साथ ही RTE के तहत 84 हजार बच्चों को लाभ