कांग्रेस पार्टी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, महिलाओं, युवाओं, किसानों और सरकारी कर्मचारियों के हित में रखी बात

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र के दौरान कांग्रेस ने अपने इतिहास को याद दिलाते हुए बताया है कि हम हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया। कांग्रेस द्वारा जारी इस घोषणा पत्र से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के लोगों को लाभ मिलने वाला है। 

समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय

कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र में बताया कि हमारा इतिहास आप देख सकते हैं। हमने पूर्व में भी हर वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता दी है। और हम आगे भी हर वर्ग के लोगों के लिए काम करेंगे। यह घोषणा पत्र देश के विभिन्न वर्गों के लिए न्याय के लिए है, जैसे किसान, गरीब, महिलाएं, आदिवासी दलित, और भी अन्य वर्गों के लिए हम अपना काम करेंगे हमने सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना न्याय पत्र जारी किया है।

कांग्रेस ने बताया कि अब देश के हालात बदलने का टाइम आ गया है और अब वक्त आ चुका है। देश के हर वर्ग हर जाति की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार बनती है। सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना कराई जाएगी। एससी एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण को 50% तक बढ़ाया जाएगा और इसके लिए संविधान में संशोधन भी किया जाएगा।

समाजिक और आर्थिक सुधार

कांग्रेस ने बताया कि एससी एसटी के लिए कानूनी गारंटी मिलेगी। जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक मिलेगा। युवाओं को भर्ती के जरिए सरकारी नौकरी मिलेगी। 30 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। डिप्लोमा होल्डर और ग्रेजुएट का प्लेसमेंट होगा। पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।

40 साल से अधिक उम्र के युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड आसानी से मिल सकेगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा की जाएगी। गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 100000 रुपए दिए जाएंगे। केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP News: लोकसभा चुनाव के बाद 1 साल पूरा होते ही बंद होगी लाड़ली बहना योजना, एक किश्त और बाकि

महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा

आंगनबाड़ी और मिड डे मील में खाना बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार के द्वारा दोगुना किया जाएगा। केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या भी दोगुनी करेगी। किसान न्याय एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी स्थाई कृषि कर्ज माफी आयोग की स्थापना होगी। फसल के नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा।

किसान जीएसटी मुक्त होंगे, श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य अधिकार कानून बनाया जाएगा। न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ा दी जाएगी। शहरी क्षेत्र के लिए रोजगार गारंटी कानून बनाए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश के गेहूं किसानों की किस्मत चमकी, इस मंडी में गेहूं की कीमत 5825 रुपये प्रति क्विंटल के पार

कृषि और श्रमिकों के हित

शहरों के लिए मनरेगा जैसी योजना लाएंगे इसके अलावा कांग्रेस संवैधानिक न्याय कांस्टीट्यूशनल जस्टिस आर्थिक न्याय के तहत टैक्सेशन और जरूरी टैक्स रिफॉर्म्स किए जाएंगे। राज्य न्याय के तहत कांग्रेस हर राज्य को उसके कर राजस्व के उचित हिस्से देगी रक्षा न्याय जिसके जरिए देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर एक मजबूत विदेश नीति तैयार किया जाएंगी।

पर्यावरण न्याय वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए मजबूत योजनाएं बनाई जाएंगी। पहाड़ी और तटीय इलाक की सुरक्षा के लिए काम किया जाएगा। यह घोषणा पत्र भारत की एक सुनहरी और शानदार तस्वीर बयां करती है। हम आपसे इतिहास को ध्यान में रखकर कांग्रेस पर विश्वास जताने की अपील करते हैं।

यह भी पढ़ें – फ्री टैबलेट योजना 2024: बोर्ड परीक्षा में 60% बनाने वाले छात्रों को मिलेंगे फ्री टैबलेट, जल्दी करें यहाँ से आवेदन

Author

Leave a Comment

Your Website