भारत में कितने प्रकार के खेल पुरस्कार है, भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार कौन सा है? 

वैसे तो भारत में विभिन्न प्रकार के पुरस्कार है जो की विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को मिलते हैं जिसमें जाति, धर्म, लिंग और व्यवसाय आदि को पुरस्कार से परेह रखा जाता है। खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि एवं योग्यता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के माध्यम से खेल के क्षेत्र में योगदान दिया हो। भारत सरकार के खेल और युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1991-1992 में की गई थी। 

आखिर भारत में कितने प्रकार के खेल पुरस्कार हैं? 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भारत गणराज्य के कुल 6 खेल पुरस्कारों का एक सामूहिक नाम है। भारत में कुल 6 प्रकार के राष्ट्रीय पुरस्कार होते हैं जिनसे से प्रतिवर्ष युवाओं को सम्मानित किया जाता है। 

भारत के 6 राष्ट्रीय पुरस्कार 

  • मौलाना अब्दुल कलाम आजाद पुरस्कार 
  • अर्जुन पुरस्कार 
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार 
  • खेल रत्न पुरस्कार 
  • ध्यानचंद पुरस्कार 
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार  

भारत का सबसे बड़ा और 10 सर्वोच्च खेल पुरस्कार 

भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार है जिसको 10 सर्वोच्च पुरस्कार भी कहा जाता है। इस पुरस्कार को पूर्व राजीव गांधी खेल रन या सिर्फ खेल रत्न पुरस्कार से भी जाना जाता है।

यह प्रतिवर्ष भारत के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता को पिछले 4 साल की अवधि में खेल के क्षेत्र में बेहतरीन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। 

खेल के क्षेत्र में कौन-कौन से पुरस्कार दिए जाते हैं? 

प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। आईए जानते हैं भारत में खेल के क्षेत्र में कौन-कौन से पुरस्कार दिए जाते हैं:- 

1 – खेल रत्न पुरस्कार (1991-1992) 

खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1991-1992 में की गयी थी. इसको भारत के शीर्ष एथलीट के नाम के ऊपर लोकप्रिय किया गया है। इस सम्मान को पाने वाले को सरकार की तरफ से एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। 

2 – अर्जुन पुरस्कार (1961) 

भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी जिसका नाम ऐतिहासिक महाकाव्य महाभारत में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन के नाम पर रखा गया है। यह सम्मान लगातार 4 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जाना जाने वाला पुरस्कार ह। अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता को 15 लाख रुपए की धनराशि, अर्जुन की कांसय प्रतिमा धनुष के साथ और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 

इसे भी पढ़ें –  भारत रत्न क्या है और यह किसे दिया जाता है? भारत रत्न से सम्मानित महान व्यक्तियों की सूची 

3 – मौलाना अब्दुल कलाम आजाद पुरस्कार (1956-1957) 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को MAKA ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है जिसकी स्थापना वर्ष 1956-1957 में की गई थी। MAKA भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है। यह सम्मान प्राप्तकर्ता को घूमने वाली MAKA ट्रॉफी के साथ प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रुपए की धनराशि सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है। 

4 – द्रोणाचार्य पुरस्कार (1985) 

द्रोणाचार्य पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है इसकी स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी। यह पुरस्कार खेलों में प्रशिक्षकों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह सम्मान प्राप्तकर्ता को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 15 लाख धनराशि (आजीवन) और 10 लाख धनराशि (नियमित) मिलती है। 

5 – मेजर ध्यानचंद पुरस्कार (1991-1992) 

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार को भारत के मशहूर हॉकी जादूगर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है जिसकी स्थापना वर्ष 1991-1992 में की गई थी। मेजर ध्यानचंद पुरस्कार को 10 भारत सर्वोच्च खेल पुरस्कार से भी जाना जाता है। इस सम्मान प्राप्तकर्ता को 10 लाख की धनराशि, एक प्रमाण पत्र और एक औपचारिक पोशाक प्रदान की जाती है। 

इसे भी पढ़ें – भारत में कितने राष्ट्रीय पुरस्कार हैं? भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है 

6 – राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (2009) 

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2009 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस पुरस्कार को निजी और सार्वजनिक खेल संगठनों को पिछले 3 वर्षों में खेलों के विकास और प्रचार के लिए दिया जाता है। इस सम्मान में एक पदक, एक सम्मान पत्र और 25 लाख रुपए की धनराशि शामिल है। 

Author

Leave a Comment

Your Website