MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान, किसानों को 2700 रुपये एमएसपी देने का वादा होगा पूरा

मध्य प्रदेश सरकार अब किसानों को खरीद के लिए किए गए वादे को पूरा करेगी। प्रदेश सरकार का कहना है कि उन्होंने जनता से जितने भी वादे किए हैं। उनकी कोशिश है कि वह अपने सारे वादे पूरे करेंगे। इन्हीं वादों में से एक वादा किसानों से किया गया था गेहूं प्रति क्विंटल 2700 रुपए की दर से किसानों से खरीदा जाएगा। और इसके लिए प्रदेश सरकार ने किसानों को आदेश जारी कर दिया है।

किसानों के लिए समर्थन मूल्य

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में धान और गेहूं के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने के बारे में बताया गया था। जिससे कि किसानों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई थी। इसी के चलते अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने प्रदेश के किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर बहुत बड़ी राहत देने की बात बताई है। इस बार गेहूं की कीमत प्रति कुंतल 2700 रुपए की दर से कर दिया गया है। 15 मार्च से मध्य प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। इसके लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कर दिए गए हैं और गेहूं खरीदी का काम निरंतर चलता जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने देशवासियों के प्रति जताई जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार का कहना है कि उन्हें भारी मतों से विजय प्राप्त हुई है और उन्होंने अपने कुछ ही दिनों के कार्यकाल में बहुत अच्छा विकास किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियां को बहुत अच्छे से निभा रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिलाओं, स्टूडेंट और भी अन्य वर्ग के लिए भी लगातार कार्य किए जाएंगे। इस प्रकार उन्होंने किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि अगली बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: कल से होगा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, पति-पत्नी में से किसी एक की ही लगेगी ड्यूटी

मुख्यमंत्री जी संकल्प पत्र में लिखे गए वादों को करेंगे पूरा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए गए थे। वह अपने सभी वादों को पूरा करेंगे सुशासन और विकास को लेकर काम करेंगे मुख्यमंत्री जी का कहना है कि वह अपनी बातों को धरातल परउतारेंगे। उनका कहना है कि मैं हर वर्ग के लिए विकास कार्य करूंगा जिससे कि प्रदेश का विकास संभव है।

यह भी पढ़ें – किसानों के लिए खुशखबरी पीएम कुसुम योजना पर मिल रही 90% सब्सिडी, इन किसानों को फ्री मिलेगा सोलर पम्प

Author

Leave a Comment

Your Website