राज्य और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने, सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जाती है लेकिन देश की कई महिलाओं, बहनों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है और इसी वजह से अकसर हम इन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको लाडली बहना योजना के साथ हीअन्य 4 योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे जिनका लाभ आप सभी ले सकते हैं।
लाडली बहना योजना के द्वारा महिलाओं को लाभान्वित किया जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा था कि योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता धनराशि में धीरे-धीरे करके बढ़ोतरी की जाएगी। लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। आपको जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक लाडली बहना योजना की धनराशि में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जितनी भी महिलाएं प्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। उनको बता दे कि जैसे ही हमारे पास लाडली बहना योजना धनराशि की बढ़ोतरी के बारे में कोई अपडेट आएगा तो हम आपको सूचित कर देंगे।
महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। महतारी वंदना योजना के द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की धनराशि दी जा रही है और साल भर में उनको 12000 रुपए दिए जाएंगे। आपको जानकारी के लिए बता दे कि मार्च के महीने में महतारी वंदना योजना की एक किस्त महिलाओं को दी जा चुकी है। महतारी वंदना योजना केवल महिलाओं के लिए शुरू की गई है।
प्रदेश में जितने भी महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। उन सभी महिलाओं को महतारी वंदना योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य योजना के द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। और अब महतारी वंदना योजना की अगली किस्त का इंतजार करने वाली महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है कि अब योजना की अगली किस्त बहुत जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना
होली के शुभ अवसर पर लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है कि अब उन सभी महिलाओं को जल्द से जल्द लाडली बहना आवास योजना की किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। जैसा कि सभी को पता है की लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम आ चुका है। उन सभी महिलाओं को पक्का आवास बनाने के लिए योजना की किस्त जल्द ही दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – MP News: महिला मतदाताओं के लिए अलग से बनेंगे 3500 केंद्र, अवकाश के दिन जमा नहीं होंगे नाम निर्देशन पत्र
लखपति दीदी योजना
लखपति दीदी योजना की शुरुआत लाडली बहना योजना से पहले कर दी गई थी। लेकिन लाडली बहना योजना को ज्यादा पसंद किया गया। इसलिए अब लखपति दीदी योजना पर मध्य प्रदेश सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने 10000 रुपए तक की कमाई करवाना है। लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली धनराशि बहुत ही कम है। अब प्रदेश सरकार ने उन महिलाओं को इस योजना से जोड़ा है जो कि स्वयं सहायता समूह में काम कर रही है।
लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिसके माध्यम से महिलाएं 1 महीने में 10000 रुपए तक कमा सकती हैं। इस प्रकार महिलाएं 1 साल में 100000 रुपए से अधिक कमा सकती हैं। लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाएं घर में बैठकर कुछ ऐसा काम करें जिससे वह अपनी आमदनी में वृद्धि कर सके।
यह भी पढ़ें – PM Surya Ghar Yojana: अब बिजली बिल के नहीं देने होंगे 1 भी रुपए, आज से उठाएं पीएम सूर्य घर योजना का लाभ
मातृत्व वंदना योजना
मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती और स्तनपान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग किस्तों में 11000 रुपए की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाती है। इस योजना के द्वारा जो महिलाएं गर्भवती हैं और जो महिलाएं अपने शिशु को स्तनपान कराती हैं। वह महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यह योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए शुरू की गई है।
क्योंकि गरीब परिवार की महिलाएं अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे से नहीं कर सकती हैं। क्योंकि कहीं ना कहीं पैसों की कमी के चलते उनके बच्चे बचपन में कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। तो इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पहली किस्त में 5000 रुपए की धनराशि दी जाती है। और यदि बेटी का जन्म हुआ तो उसकी दूसरी किस्त में 6000 रुपए दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें – MP News: 31 मार्च से पहले मोहन सरकार लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज, देखिये किन्हें होगा फायदा